काम की बात: फोन की गैलरी से डिलीट हो गई हैं आपकी फोटोज, तो ऐसे करें रिस्टोर

संकल्प सिंह
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीसंकल्प सिंह
Wed, 27 Oct 2021 04:54 PM IST
How to recover deleted photos from google photos know the method here
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

    हम में से अधिकतर लोग अपने खूबसूरत पलों की फोटोज या जरूरी स्क्रीनशॉट को अपने फोन में सेव करके रखते हैं। कई मर्तबा ये तस्वीरें हमारे फोन से डिलीट हो जाती हैं। इसी कड़ी में आज हम आपको बताने वाले हैं कि आप कैसे फोन से डिलीट हुई तस्वीरों को अपने मोबाइल में दोबारा रिस्टोर कर सकते हैं। इन फोटोज को दोबारा फोन में रिस्टोर करने की प्रक्रिया काफी आसान है। इसमें आपको कुछ ज्यादा करने की जरूरत नहीं है। आगे हम कुछ स्टेप्स आपको बताएंगे, जिसे फॉलो करके आप आसानी से अपनी डिलीट हुई तस्वीरों को दोबारा रिकवर कर सकते हैं। हम में से अधिकतर लोग गूगल फोटोज का इस्तेमाल करते हैं। इस एप की सहायता से आसानी सी डिलीट हुई तस्वीरों को रिकवर किया जा सकता है। इसी सिलसिले में आइए जानते हैं उस प्रोसेस के बारे में, जिसे फॉलो करने के बाद आप आसानी से डिलीट हुई फोटोज को अपने फोन में दोबारा रिस्टोर कर सकते हैं।

    प्रतीकात्मक तस्वीर
    प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

    फोटो को रिस्टोर करने के लिए सबसे पहले आपको गूगल फोटो एप को अपने फोन में ओपन करना है।एक बार जब एप ओपन हो जाएगा, तो आपको लाइब्रेरी के ऑप्शन को सेलेक्ट करना होगा।लाइब्रेरी के ऑप्शन को सेलेक्ट करने के बाद आपको ट्रैश के विकल्प का चयन करना है।

    प्रतीकात्मक तस्वीर
    प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

    ट्रैश में आपको वो सभी फोटोज दिख जाएंगी, जो आपसे गलती से डिलीट हो गई थीं।अब आपको उन फोटोज को सेलेक्ट करना है, जिसे आप रिस्टोर करना चाहते हैं।