काम की बात: जानिए किस तरह से अपनी LIC पॉलिसी को पैन कार्ड से करते हैं लिंक, ये रही पूरी प्रक्रिया

आज बड़े पैमाने पर पैन कार्ड के साथ कई जरूरी दस्तावेजों को लिंक किया जा रहा है। कई मर्तबा पैन कार्ड के साथ इन जरूरी दस्तावेजों को लिंक करवाने के लिए हमको सरकारी दफ्तरों के चक्कर काटने पड़ते हैं। इसमें समय और धन दोनों की बर्बादी होती है। वहीं कुछ डॉक्यूमेंट्स या पॉलिसी ऐसी भी हैं, जिनके साथ आप घर बैठे ही आसानी से पैन कार्ड को लिंक कर सकते हैं। इसी कड़ी में आज हम बात करने वाले हैं कि कैसे आप अपनी LIC पॉलिसी के साथ अपने पैन कार्ड को लिंक कर सकते है? LIC पॉलिसी के साथ पैन कार्ड को लिंक करने की प्रक्रिया काफी आसान है। इसमें आपको ज्यादा कुछ नहीं करना होगा। आप अपने मोबाइल फोन की मदद से घर बैठे ही इस काम को आसानी से कर सकते हैं। इसी सिलसिले में आइए जानते हैं कि कैसे एलआईसी पॉलिसी को पैन कार्ड के साथ लिंक किया जाता है?

इस बात का ध्यान रखें कि LIC पॉलिसी को पैन कार्ड से लिंक करते वक्त आपके पास एलआईसी पॉलिसी नंबर, रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर और पैन कार्ड जरूर होना चाहिए, तभी आप इस प्रक्रिया को सफलतापूर्वक कर पाएंगे।

इन स्टेप्स की मदद से करें अपनी LIC पॉलिसी को पैन कार्ड से लिंक
पैन कार्ड को एलआईसी पॉलिसी के साथ लिंक करने के लिए आपको https://linkpan.licindia.in/UIDSeedingWebApp/ पर विजिट करना होगा।इसे करने के बाद आपकी स्क्रीन पर एक पेज ओपन होगा। उस पेज पर पूछी गई सभी जानकारियों को दर्ज करें।इसमें आपको अपना डेट ऑफ बर्थ, पैन कार्ड डिटेल्स, ईमेल आईडी, आपका नाम और मोबाइल नंबर फिल करना होगा।