Aadhaar-Voter ID link: इन आसान तरीकों से आप अपने आधार को वोटर आईडी से कर सकते हैं लिंक, जानें पूरा प्रोसेस

आधार कार्ड काफी जरूरी दस्तावेज है। इसका इस्तेमाल आज कई जरूरी कार्यों में किया जा रहा है। पारदर्शिता बनाने के लिए इन दिनों आधार कार्ड को पैन कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, वोटर आईडी कार्ड दूसरे कई जरूरी डॉक्यूमेंट्स के साथ लिंक किया जा रहा है। इसी कड़ी में आज हम आपको उन तरीकों के बारे में बताने वाले हैं, जिनके जरिए आप अपने आधार कार्ड को वोटर आईडी कार्ड से लिंक कर सकते हैं। आइए जानते इनके बारे में विस्तार से -
मैसेज के जरिए आधार को वोटर आईडी के साथ ऐसे करें लिंक
आधार कार्ड को वोटर आईडी के साथ लिंक करने का प्रोसेस काफी आसान है। अगर आप मैसेज के जरिए अपने आधार कार्ड को वोटर आईडी कार्ड से लिंक करना चाहते हैं, तो इसके लिए आपको अपने फोन में मैसेज बॉक्स को ओपन करना होगा। उसके बाद न्यू मैसेज के विकल्प का चयन करके 166 या 51969 पर इसके लिए एसएमएस भेजना है। मैसेज भेजने के बाद आपके आधार कार्ड को वोटर आईडी कार्ड से जोड़ने की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी।

बूथ लेवल ऑफिसर के माध्यम से
अगर आप अपने आधार कार्ड को बूथ लेवल ऑफिसर के माध्यम से लिंक करना चाहते हैं, तो इसके लिए आपको अपने नजदीकी बूथ लेवल ऑफिसर से संपर्क करना है। उसके बाद आपको लिंकिंग के लिए एक एप्लीकेशन फॉर्म मिलेगा।

आपको इस एप्लीकेशन फॉर्म को ध्यानपूर्वक भरकर बूथ लेवल ऑफिसर को जमा करना है।