काम की बात: घर बैठे आसानी से लिंक करें ड्राइविंग लाइसेंस को आधार कार्ड के साथ, ये रहा पूरा प्रोसेस

संकल्प सिंह
टेक्नोलॉजी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीसंकल्प सिंह
Thu, 07 Oct 2021 09:43 AM IST
How to Link Aadhaar card with driving license know the method here
घर बैठें आसानी से लिंक करें ड्राइविंग लाइसेंस को आधार कार्ड से, ये रहा पूरा प्रोसेस - फोटो : amar ujala

    आधार कार्ड काफी जरूरी दस्तावेज है। कई सरकारी और गैर सरकारी कार्यों को करवाने में इसका उपयोग होता है। आज बड़े पैमाने पर आधार कार्ड के साथ कई जरूरी दस्तावेजों को लिंक किया जा रहा है। इस कारण उन डॉक्यूमेंट्स से आधार कार्ड को लिंक करने के लिए हमें कई बार सरकारी दफ्तरों के चक्कर काटने पड़ते हैं। इसमें समय और धन दोनों की बर्बादी होती है। वहीं कुछ डॉक्यूमेंट्स ऐसे भी हैं, जिन्हें आप घर बैठे ही आसानी से आधार कार्ड से लिंक कर सकते हैं। इसी कड़ी में आज हम बात करने वाले हैं कि आप ड्राइविंग लाइसेंस को आधार कार्ड से कैसे लिंक कर सकते हैं? ये एक बहुत ही आसान प्रक्रिया है, जिसे आप अपने मोबाइल फोन की मदद से कर सकते हैं। हम आपको कुछ आसान स्टेप्स बताने वाले हैं, जिनको फॉलो करके आप बड़ी ही सरलता से आधार कार्ड को ड्राइविंग लाइसेंस से लिंक कर सकेंगे।

    घर बैठें आसानी से लिंक करें ड्राइविंग लाइसेंस को आधार कार्ड से, ये रहा पूरा प्रोसेस
    घर बैठें आसानी से लिंक करें ड्राइविंग लाइसेंस को आधार कार्ड से, ये रहा पूरा प्रोसेस

    इन स्टेप्स को फॉलो करके आप आधार कार्ड को ड्राइविंग लाइसेंस से कर सकते हैं लिंक

    इसके लिए आपको sarathi.parivahan.gov.in की वेबसाइट पर विजिट करना होगा। उसके बाद आपका ड्राइविंग लाइसेंस जिस राज्य का है उस स्टेट को सेलेक्ट करें।स्टेट को सेलेक्ट करने के बाद एक नई विंडो स्क्रीन पर खुलेगी। आपको लेफ्ट साइड के मेन्यू बार में Apply Online का ऑप्शन दिखेगा। उस पर क्लिक करें।

    घर बैठें आसानी से लिंक करें ड्राइविंग लाइसेंस को आधार कार्ड से, ये रहा पूरा प्रोसेस
    घर बैठें आसानी से लिंक करें ड्राइविंग लाइसेंस को आधार कार्ड से, ये रहा पूरा प्रोसेस

    उसके बाद आपको Services on Driving License पर क्लिक करना होगा।अब आपको अपने स्टेट की डिटेल्स दर्ज करनी हैं। डिटेल्स फिल करने के बाद Continue के ऑप्शन पर क्लिक करें।अब आपको अपना ड्राइविंग लाइसेंस का नंबर और जन्मतिथि दर्ज करना होगा।