काम की बात: कहीं आपका स्मार्टफोन नकली या चोरी का तो नहीं? ऐसे चुटकियों में पता लगाएं

सोनू शर्मा
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीसोनू शर्मा
Mon, 11 Oct 2021 09:16 AM IST
how to know smartphone is original or duplicate here is the way to identify
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

    एक समय था जब मोबाइल फोन सिर्फ कॉल करने और मैसेज भेजने तक ही सीमित था, लेकिन आज के समय में स्मार्टफोन ने पूरी दुनिया को ही बदल कर रख दिया है। आज स्मार्टफोन के माध्यम से लोग घर बैठे ही कई जरूरी काम कर लेते हैं। भारत में अब ऐसे बहुत कम ही लोग बचे होंगे, जिनके पास अभी भी स्मार्टफोन नहीं है। यही वजह है कि भारत को स्मार्टफोन का सबसे बड़ा बाजार माना जाता है। देश में हर महीने कई नए स्मार्टफोन लॉन्च होते हैं, जो एक से बढ़कर एक फीचर वाले होते हैं। आप इनकी खरीदारी ऑनलाइन या ऑफलाइन, दोनों ही माध्यम से कर सकते हैं। हालांकि मोबाइल खरीदते समय बहुत सी चीजों पर ध्यान देना पड़ता है, जैसे फोन नकली या चोरी का तो नहीं है। कई बार लोग ऐसे फोन आराम से खरीद भी लेते हैं और उन्हें पता तक नहीं चलता। इसलिए आज हम आपको कुछ ऐसे तरीके बताने जा रहे हैं, जिससे आप आसानी से पता कर सकते हैं कि आपने जो स्मार्टफोन खरीदा है, वह नकली या चोरी का तो नहीं है?

    प्रतीकात्मक तस्वीर
    प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

    अगर आप अपने फोन के असली-नकली होने की पहचान करना चाहते हैं तो यह जानकारी आप आसानी से हासिल कर सकते हैं। इसके लिए सबसे पहला तरीका आप ये अपना सकते हैं कि

    https://ceir.gov.in/Device/CeirIMEIVerification.jsp पर जाएं और वहां मोबाइल नंबर, ओटीपी और आईएमईआई नंबर डालकर अपने फोन को चेक कर लें।

    प्रतीकात्मक तस्वीर
    प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

    दूसरा तरीका ये है कि आप मैसेज भेजकर फोन की पहचान कर सकते हैं। इसके लिए आप अपने फोन में KYM लिखकर स्पेस दें और 15 डिजिट वाला आईएमईआई नंबर डालें और उसे 14422 नंबर पर सेंड कर दें। लेकिन अगर आपको फोन का आईएमईआई नंबर नहीं पता है तो फोन में *#06# नंबर डायल करें। अगर आपके फोन में दो नंबर एक्टिव हैं तो आईएमईआई नंबर भी दो आएंगे। इनमें से किसी भी नंबर से आप फोन से संबंधित जानकारी हासिल कर सकते हैं।

    और पढ़ें...