ध्यान दें: बिना कोई थर्ड पार्टी ऐप इस्तेमाल किए मोबाइल में ऐसे छुपाएं फोटो, ये रही ट्रिक

आज का दौर मोबाइल का है। लगभग हर दूसरे व्यक्ति के हाथ में मोबाइल फोन है और वो भी स्मार्टफोन। रिक्शे वाले से लेकर बिजनेस मैन तक, हर कोई मोबाइल के जरिए अपना काम चला रहा है और मौजूदा समय में ये हमारी जरूरत भी है। हमारा मोबाइल हमारे कई काम आता है। जैसे- कॉल करने के लिए, बैकिंग के काम के लिए, वीडियो देखने के लिए और तस्वीरें भी क्लिक करने के लिए आदि। बात अगर फोटो की करें, तो हर कोई अपने मोबाइल में तस्वीरें क्लिक करता है और लोगों को दिखाता भी है। लेकिन कई मर्तबा कुछ ऐसी तस्वीरें भी होती हैं, जिन्हें हम किसी और को दिखाना नहीं चाहते और चाहते हैं कि कैसे भी करके ये हमारे पास तो रहें लेकिन हाइड हो जाएं। ऐसे में कई लोग थर्ड पार्टी ऐप का सहारा लेते हैं, लेकिन इससे मोबाइल में वायरस जैसी चीजों का खतरा बढ़ जाता है। इसलिए अगर आप भी बिना किसी थर्ड पार्टी ऐप का इस्तेमाल किए मोबाइल में ही फोटोज को हाइड करना चाहते हैं,तो चलिए हम आपको इसका आसान सा तरीका बताते हैं...

ये रहा पूरा प्रोसेस:-
स्टेप 1
आपको पहले मोबाइल के फाइल मैनेजर में जाना है, और जिस फोटो को आप हाइड करना चाहते हैं, उसके फोल्डर में जाना है।

स्टेप 2
फोल्डर में जाने के बाद हाइड करने वाली फोटो को आपको सेलेक्ट कर लेना है। इसके बाद आपको इस फोटो का नाम बदलना है यानी इसे रिनेम करना है।
- जानना जरूरी: सरल शब्दों में यहां समझें क्या है IRCTC ई-वॉलेट, जानें रजिस्ट्रेशन का आसान प्रोसेस
- आधार कार्ड बनवाते समय रखें इन चार बातों का ध्यान, नहीं तो हो सकती हैं दिक्कतें
- बात काम की: चुनाव से पहले बनवा लें अपना वोटर आईडी कार्ड, ये रहा ऑनलाइन अप्लाई करने का आसान तरीका
- ध्यान दें: कोरोना की कॉलर ट्यून को करना है बंद, तो इस आसान तरीके से एक क्लिक में हो जाएगा काम