काम की बात: बड़ा आसान है अपने PC में किसी भी फाइल और फोल्डर को हाइड करना, जानिए क्या है ट्रिक?

संकल्प सिंह
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीसंकल्प सिंह
Fri, 05 Nov 2021 12:37 PM IST
How to hide files in windows 10 PC know the method here
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

    आज के इस डिजिटल दौर में अपने प्राइवेट डाटा को सेफ रखना काफी जरूरी है। अक्सर जब हम किसी दूसरे व्यक्ति को अपना PC देते हैं, तो एक संभावना ये भी रहती है कि हमारे डाटा का गलत इस्तेमाल भी किया जा सकता है। ऐसे में उसको सेफ रखना काफी जरूरी है। इसी कड़ी में आज हम आपको एक ऐसी ट्रिक के बारे में बताने वाले हैं, जिसकी मदद से आप अपने वीडियोज, डाक्यूमेंट्स और किसी भी फाइल फोल्डर को आसानी से हाइड कर सकते हैं। ये प्रोसेस काफी आसान है। आगे हम आपको कुछ स्टेप्स बताएंगे, जिनको फॉलो करके आप अपने जरूरी डाटा को पीसी में हाइड कर सकते हैं। इससे आपकी प्राइवेट चीजें सेफ हो जाएंगी। ऐसे में जब आप अपने लैपटॉप को किसी दूसरे व्यक्ति को एक्सेस करने के लिए देंगे, तो उस वक्त भी आपकी जरूरी चीजों को कोई ओपन नहीं कर पाएगा। आइए जानते हैं इस ट्रिक के बारे में -

    प्रतीकात्मक तस्वीर
    प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

    इसके लिए सबसे पहले आपको अपने पीसी में फाइल एक्सप्लोरर को ओपन करना होगा।उसके बाद उस फाइल या फोल्डर को सेलेक्ट कर लें, जिसे आप हाइड करना चाहते हैं।फोल्डर को सेलेक्ट करने के बाद आपको माउस पर राइट क्लिक करके properties के ऑप्शन का चयन करना है।

    प्रतीकात्मक तस्वीर
    प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

    अब आपकी स्क्रीन पर एक नई विंडो खुलेगी, जिसमें सबसे नीचे की तरफ Hidden के बॉक्स पर आपको क्लिक करना है।इसके बाद आपको सबसे ऊपर बाईं तरफ व्यूज के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।अब आपको options के विकल्प का चयन करना है।