Amazon Prime membership: अमेजन दे रहा है फ्री में मेंबरशिप पाने का मौका, आज ही करें ये काम, जानिए आसान तरीका

आशिकी पटेल
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीआशिकी पटेल
Sun, 16 Jan 2022 06:02 PM IST
how to get free Amazon Prime membership know here
अमेजन दे रहा है फ्री में मेंबरशिप पाने का मौका - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

    कल यानी 17 जनवरी से अमेजन इंडिया की ग्रेट रिपब्लिक डे सेल का आगाज होने वाला है। इस सेल में भारी छूट पर आप मनचाहा सामान खरीद पाएंगे। लेकिन इस सेल का सबसे ज्यादा फायदा अमेजन प्राइम मेंबर्स को मिलेगा। हर बार की तरह इस बार भी प्राइम मेंबर्स के लिए ये सेल एक दिन पहले शुरू हो जाएगी। यानी प्राइम मेंबर्स आज रात 12 बजे से ही इसका लुफ्त उठा सकेंगे। अब आप सोच रहे होंगे कि काश आप भी अमेजन प्राइम मेंबर होते तो आप भी एक दिन पहले से इस सेल का लाभ उठा पाते। अगर आप बिल्कुल ऐसा ही सोच रहे हैं तो अभी भी आपके पास मौका है। आप फ्री में अमेजन प्राइम मेंबर बनकर एक दिन पहले ही अमेजन ग्रेट रिपब्लिक डे सेल का अर्ली एक्सेस पा सकते हैं और आज रात से ही शॉपिंग कर सकते हैं। तो चलिए आपको बताते हैं मुफ्त में अमेजन प्राइम मेंबर बनने का तरीका...

    अमेजन दे रहा है फ्री में मेंबरशिप पाने का मौका
    अमेजन दे रहा है फ्री में मेंबरशिप पाने का मौका - फोटो : amarujala

    फ्री में कैसे बने अमेजन प्राइम मेंबर?

    अमेजन प्राइम मेंबर बनने के लिए सबसे पहले आपको प्ले स्टोर से अमेजन ऐप डाउनलोड करना पड़ेगा। ऐप डाउनलोड होने के उसे ओपन करने पर आपको Amazon Great Republic Day Sale का एक बैनर नजर आएगा, इस बैनर पर आपको क्लिक करें।

    अमेजन दे रहा है फ्री में मेंबरशिप पाने का मौका
    अमेजन दे रहा है फ्री में मेंबरशिप पाने का मौका - फोटो : iStock

    इसके बाद अगले पेज पर Enjoy Prime For Free लिखा हुआ दिखाई देगा, उस पर क्लिक करें।

    और पढ़ें...