काम की बात: आसान शब्दों में यहां जानें क्यों काफी काम का है उमंग ऐप, घर बैठे मिनटों में हो जाएंगे ये ढेर सारे काम

प्रकाश चंद जोशी
टेक्नोलॉजी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रकाश चंद जोशी
Sat, 16 Oct 2021 03:38 PM IST
how to download umang app and how to use umang app
उमंग ऐप के फायदे - फोटो : Amar Ujalahttps://web.umang.gov.in/landing/

    आज के दौर में हर कोई चाहता है कि उसका हर काम मिनटों में और घर बैठ ही हो जाए। मतलब कुछ भी काम हो, उसके लिए न तो लाइन में लगना पड़े और न किसी तरह की अन्य दिक्कतें महसूस हो। ऐसे में कई चीजों में बदलाव आया है। जैसे आप मिनटों में अपने पैसे एटीएम से निकाल सकते हैं, किसी को पैसे मोबाइल की मदद से सेकंडों में भेज सकते हैं, खाना घर बैठे मंगा सकते हैं, खरीदारी घर बैठकर सकते हैं आदि। जिस तरह आप इतना सब कर सकते हैं, ठीक वैसे ही उमंग ऐप के जरिए भी आपके कई काम सिर्फ घर बैठ ही हो सकते हैं। साल 2017 मे इस यूनिफाइड मोबाइल एप्लिकेशन फॉर न्यू एज गवर्नेस ऐप को लॉन्च किया गया था। लेकिन अब भी ज्यादातर लोग इस ऐप के बारे में बेहद कम जानते हैं। तो चलिए हम आपको बताते हैं कि कैसे ये एक ऐप्लिकेशन आपके ढेर सारे कामों को घर बैठ ही कर सकता है।

    उमंग ऐप के फायदे
    उमंग ऐप के फायदे - फोटो : istock

    दरअसल, इस उमंग ऐप से आप एक ही जगह पर 1987 तरह की सेवाओं का इस्तेमाल कर सकते हैं। साथ ही समय-समय पर इन ऐप से कई तरह की सेवाओं को जोड़ा जा रहा है, ताकि आपको सभी सुविधाएं एक ही जगह पर मिल सके।

    उमंग ऐप के फायदे
    उमंग ऐप के फायदे - फोटो : istock

    घर बैठे कर सकते हैं ये काम

    -पीएफ

    -डिजिलॉकर

    -एनपीएस

    -गैस सिलेंडर की बुकिंग

    -पैन कार्ड

    -यूटिलिटी बिल आदि।

    और पढ़ें...