आसान तरीका: अगर खो गया है पैन कार्ड, तो इस सिंपल प्रोसेस से कर सकते हैं ई-पैन डाउनलोड

प्रकाश चंद जोशी
टेक्नोलॉजी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रकाश चंद जोशी
Tue, 16 Nov 2021 05:55 PM IST
how to download e pan card e pan card download process
ई-पैन कार्ड डाउनलोड करने का तरीका - फोटो : facebook/https://www.facebook.com/groups/2034264750070500/user/100014268486417/

    हमारे पास कई ऐसे जरूरी दस्तावेज होते हैं, जो हमारे लिए बेहद जरूरी होते हैं। ऐसे में हमें इन दस्तावेजों को बेहद ही संभालकर रखना पड़ता है, क्योंकि हमें इनकी कभी भी जरूरत पड़ जाती है। जैसे- हमारा पैन कार्ड जो की एक जरूरी वित्तीय दस्तावेज होता है। बैंक में खाता खुलवाना हो, इनकम टैक्स से जुड़े कामों समेत अन्य वित्तीय मामलों में पैन कार्ड की जरूरत पड़ती है। वहीं, ये हमारे आईडी प्रूफ के तौर पर भी काम करता है। लेकिन कई बार ये देखा जाता है कि कई लोगों से उनका पैन कार्ड खो जाता है, जिसकी वजह से उन्हें कई तरह की दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। अगर आप भी इस समस्या से जूझ रहे हैं, तो हम आपको एक तरीका बताने जा रहे हैं और वो है ई-पैन कार्ड का जो आपके पैन कार्ड की तरह काम करता है। इसे आप बेहद ही आसानी से डाउनलोड कर सकते हैं।तो चलिए इसके आसान प्रोसेस के बारे में जानते हैं...

    ई-पैन कार्ड डाउनलोड करने का तरीका
    ई-पैन कार्ड डाउनलोड करने का तरीका - फोटो : Pixabay

    फॉलो करें ये स्टेप:-

    स्टेप 1

    आपको पहले पैन कार्ड की आधिकारिक वेबसाइट https://www.utiitsl.com/ पर जाना है और यहां पर पैन कार्ड सर्विसेस पर क्लिक करके मेनू विकल्प में अप्लाई पैन कार्ड पर जाना है।

    ई-पैन कार्ड डाउनलोड करने का तरीका
    ई-पैन कार्ड डाउनलोड करने का तरीका - फोटो : iStock

    स्टेप 2

    यहां आपको डाउनलोड ई पैन वाला विकल्प नजर आएगा, इस पर क्लिक करते ही एक पेज खुलेगा, जहां आपको अपनी सारी जानकारी भरनी है। फिर आपको कैप्चा कोड भरकर इसे सब्मिट कर देना है।

    और पढ़ें...