ध्यान दें: कोरोना की कॉलर ट्यून को करना है बंद, तो इस आसान तरीके से एक क्लिक में हो जाएगा काम

प्रकाश चंद जोशी
टेक्नोलॉजी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रकाश चंद जोशी
Sun, 14 Nov 2021 03:39 PM IST
how to deactivate coronavirus caller tune
कोरोना की कॉलर ट्यून हटाने का तरीका - फोटो : istock

    कोरोना वायरस महामारी ने हर किसी को किसी ने किसी तरीके से परेशान किया है। किसी ने अपनों को खोते हुए देखा है, तो किसी ने अपनों की तकलीफों को झेला है। ऐसे में इस खतरनाक वायरस से बचने के लिए कई स्तर पर सुझाव और बचाव के तरीके बताए गए। लोगों को मास्क पहनने के लिए कहा गया, सामाजिक दूरी और सैनिटाइजर जैसी चीजों के बारे में जागरूक किया गया। इसके लिए स्वास्थ्य मंत्रालय के दूरसंचार विभाग को ये निर्देश तक दिए गए थे कि वो सभी प्रमुख दूरसंचार कंपनियों को अपने नेटवर्क में 30 सेकंड की कोरोना कॉलर ट्यून को चलाए। इसी के तहत आप अपने मोबाइल पर कॉल करते समय कोरोना की कॉलर ट्यून सुनते हैं। हालांकि, लोग अब इस ट्यून को सुन-सुनकर परेशान हो गए हैं। ऐसे में वो चाहते हैं कि बस उन्हें कोई तरीका मिल जाए, जिससे वो इस कॉलर ट्यून को हटा सकें। ऐसे में अगर अगर आप भी ऐसा चाहते हैं,तो चलिए हम आपको इसे हटाने के सबसे आसान तरीके के बारे में बताते हैं....

    कोरोना की कॉलर ट्यून हटाने का तरीका
    कोरोना की कॉलर ट्यून हटाने का तरीका - फोटो : istock

    ये रहा एक आसान तरीका

    -

    आपको करना ये है कि सबसे पहले आपको किसी को कॉल लगानी है और फिर कोरोना की कॉलर ट्यून सुनाई देते ही आपको 1 नंबर प्रेस करना है। जैसे ही आप इस दबाएंगे, वैसे ही आपको नॉर्मल कॉलर ट्यून सुनाई देने लगेगी।

    कोरोना की कॉलर ट्यून हटाने का तरीका
    कोरोना की कॉलर ट्यून हटाने का तरीका - फोटो : istock

    कुछ तरीके ये भी हैं:-

    बीएसएनएल वाले ऐसे कर सकते हैं बंद

    बीएसएनएल यूजर को एक मैसेज लिखना है, जिस पर आपको UNSUB लिखकर 56700 या 56799 पर भेज देना है। फिर आपके पास एक कंफर्मेशन मैसेज आएगा, जिसमें बताया होगा कि आपकी कोरोना कॉलर ट्यून हट चुकी है।

    और पढ़ें...