जरूरी बात: पैन कार्ड में करवाना है करेक्शन, तो इन दो तरीकों से आसानी से हो जाएगा काम

प्रकाश चंद जोशी
टेक्नोलॉजी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रकाश चंद जोशी
Sat, 09 Oct 2021 01:39 PM IST
How to correction in pan card follow this process
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : facebook/https://www.facebook.com/groups/2034264750070500/user/100014268486417/

    हमारे पास जितने भी जरूरी डॉक्यूमेंट हैं, उनमें से एक पैन कार्ड भी है। बैंक में खाता खोलना हो, पीएफ के लिए अप्लाई करना हो, लोन के लिए अप्लाई करना हो, अपना सिविल स्कोर चेक करना हो, इनकम टैक्स रिटर्न फाइल करना हो आदि। इन जैसे सभी कामों में आपको पैन कार्ड जरूरी चाहिए होता है। यहां तक कि अगर आप बैंक खाते से स्लिप द्वारा 50 हजार रुपये या उससे ज्यादा जमा करवाते हैं, तो आपको पैन कार्ड लगाना अनिवार्य हो जाता है। ऐसे में पैन कार्ड की जरूरत को समझते हुए, इसे सभी लोग बनवाते हैं। लेकिन अगर सोचिए कि आपके पैन कार्ड में आपका नाम या किसी तरह की और कोई गलती हो गई है या आप कुछ बदलवाना चाहते हैं। तो ये कैसे होगा? इसके लिए एक आसान सा तरीका है, जिसके बारे में हम आपको बताने जा रहे हैं। तो चलिए जानते हैं कि कैसे आप पैन कार्ड में करेक्शन करवा सकते हैं।

    प्रतीकात्मक तस्वीर
    प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : pixabay

    इन दो तरीकों से हो सकता है करेक्शन

    अगर आपके पैन कार्ड में कुछ गलती है, तो आप उसमें करेक्शन करवा सकते हैं। आपको ध्यान रखना है कि इसके लिए ऑफलाइन और ऑनलाइन दोनों तरीकों से आप इसे करवा सकते हैं।

    प्रतीकात्मक तस्वीर
    प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : istock

    ऑफलाइन के लिए ये करें

    अगर आप अपने पैन कार्ड में ऑफलाइन मोड में करेक्शन करवाना चाहते हैं, तो इसके लिए आपको अपने नजदीकी पैन सुविधा केंद्र में जाकर एक फॉर्म भरकर देना होगा। इस फॉर्म को 'नए पैन कार्ड के लिए आवेदन/पैन डाटा में बदलाव/इसे ठीक करना' कहते हैं। इसके बाद आपके पैन कार्ड में करेक्शन हो जाएगा।