पैन कार्ड में हो गई है गलती, तो घर बैठे हो जाएगा सुधार, ये रहा आसान तरीका

बैंक खाता खुलवाना हो, इनकम टैक्स से जुड़े काम करने हों, पैसों का लेन-देन हो आदि कई अन्य कामों में हमें पैन कार्ड की जरूरत होती है। आज के समय में पैन कार्ड एक बेहद जरूरी दस्तावेज है। यहां तक कि जब आप कहीं नौकरी पर जाते हैं, तब भी आपसे आपका पैन कार्ड मांगा जाता है। ऐसे में पैन कार्ड हमारे लिए कितना जरूरी दस्तावेज है, ये इसी बात से समझा जा सकता है। लेकिन अगर इसमें नाम, जन्तिथि या पिता के नाम जैसी कोई गलती हो जाए, तो फिर हमें कई तरह की दिक्कतों का सामना करना पड़ता है और इसे सही करवाने के लिए हम परेशान भी रहते हैं। ऐसे में अगर आपके पैन कार्ड में भी किसी तरह की गलती है, तो हम आपको इसे घर बैठे ठीक कराने के तरीके के बारे में बताने जा रहे हैं।तो चलिए जानते हैं इसके तरीके के बारे में...

ये रहा तरीका:-
स्टेप 1
सबसे पहले आपको https://www.onlineservices.nsdl.com/paam/endUserRegisterContact.html वेबसाइट पर जाना है। जहां आपको सीधा एक फॉर्म नजर आएगा।

स्टेप 2
यहां आपको सभी जरूरी जानकारी भरनी है, और फिर नीचे Changes or Correction in existing PAN Data / Reprint of PAN Card वाले विकल्प पर क्लिक करना है।
- UPI Without Internet: मोबाइल में बिना इंटरनेट के मिनटों में ऐसे कर सकते हैं पैसे ट्रांसफर, ये रहा सबसे आसान तरीका
- जानना जरूरी: कर रहे हैं ऑनलाइन पैसे ट्रांसफर, तो भूलकर भी न करें ये चार गलतियां, अकाउंट से कट जाएगा पैसा
- ध्यान दें: बिना कोई थर्ड पार्टी ऐप इस्तेमाल किए मोबाइल में ऐसे छुपाएं फोटो, ये रही ट्रिक
- जानना जरूरी: सरल शब्दों में यहां समझें क्या है IRCTC ई-वॉलेट, जानें रजिस्ट्रेशन का आसान प्रोसेस