काम की बात: जानिए किस तरह से PDF फाइल को वर्ड में करते हैं कन्वर्ट, ये रहा पूरा प्रोसेस

संकल्प सिंह
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीसंकल्प सिंह
Sat, 09 Oct 2021 10:32 AM IST
How to convert PDF file into word know the method
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Istock

    आज के इस डिजिटल युग में हम ज्यादातर पढ़ने के लिए पीडीएफ फाइल्स का सहारा लेते हैं। समाचार पत्र हो या फिर कोई बुक कई लोग इनको अब पीडीएफ फाइल में ही पढ़ना पसंद करते हैं। PDF से अभिप्राय एक ऐसे पोर्टेबल फाइल डॉक्यूमेंट से होता है, जिसे आप कहीं पर भी आसानी से पढ़ सकते हैं। हालांकि पीडीएफ फाइल में अक्सर ये दिक्कत आती है कि उसमें हम कुछ एडिट नहीं कर पाते। उसको एडिट करने के लिए कई बार हम पीडीएफ फाइल के भीतर के वर्ड को कॉपी करने की कोशिश करते हैं, पर हल कुछ खास नहीं निकलता है। ऐसे में पीडीएफ फाइल को एडिट करना काफी मुश्किल भरा काम है। अगर आपके पास भी कोई पीडीएफ फाइल है और आप उसके कंटेंट में कुछ बदलाव करना चाहते हैं, तो आज हम आपको बताने वाले हैं कि आप कैसे पीडीएफ फाइल को वर्ड में कन्वर्ट करके उसे एडिट कर सकते हैं। आइए जानते हैैं -

    प्रतीकात्मक तस्वीर
    प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Istock

    इन स्टेप्स को फॉलो करके आप अपनी पीडीएफ फाइल को वर्ड में कन्वर्ट कर सकते हैं

    इसके लिए आपको इंटरनेट पर कई सॉफ्टवेयर मिल जाएंगे, जिनकी मदद से आप पीडीएफ फाइल को वर्ड में कन्वर्ट कर सकते हैं। आपको उन एप को वहां से डाउनलोड करना है।डाउनलोड करने के बाद उस एप को ओपन करें। ओपन करने के बाद आपको पीडीएफ टू वर्ड का एक ऑप्शन दिखेगा।

    प्रतीकात्मक तस्वीर
    प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Istock

    उस ऑप्शन पर क्लिक करें और अपनी पीडीएफ फाइल को अपलोड करें, जिसे आप वर्ड में कन्वर्ट करना चाहते हैं।पीडीएफ फाइल को अपलोड करने के बाद आपको कन्वर्ट पीडीएफ टू वर्ड के ऑप्शन पर क्लिक करना है।