Tips and Tricks: अपने नॉर्मल टेलीविजन को इस तरह बदलें स्मार्ट टीवी में, जानें क्या है ट्रिक

संकल्प सिंह
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीसंकल्प सिंह
Tue, 04 Jan 2022 05:51 PM IST
how to convert normal tv to smart tv know tips and tricks
नॉर्मल टीवी को इस तरह बदलें स्मार्ट टीवी में, जानें क्या है ट्रिक - फोटो : Istock

    टीवी के हम सभी शौकीन हैं। हालांकि, आज के इस आधुनिक दौर में टीवी भी स्मार्ट हो चली है। बाजार में आपको कई तरह के स्मार्ट टीवी मिल जाएंगे, जिनमें विशेष फीचर्स होते हैं। इन टेलीविजन में आप आसानी से ओटीटी प्लेटफॉर्म जैसे नेटफिल्किस, अमेजन प्राइम और हॉटस्टार से जुड़े कंटेंट का मजा उठा सकते हैं। वहीं कई लोग ऐसे भी हैं, जिनके घरों में अभी भी पुरानी एलईडी या एलसीडी वाली टीवी लगी हुई है। अगर आपके घर में भी इस तरह की पुरानी टीवी है और आप भी अपने टेलीविजन को स्मार्ट बनाकर ओटीटी प्लेटफॉर्म का लुत्फ उठाना चाहते हैं। इसी कड़ी में हम आपको एक ऐसी ट्रिक के बारे में बताने वाले हैं, जिसकी मदद से आप अपने नॉर्मल टेलीविजन को स्मार्ट टीवी में बदल सकते हैं। इसके लिए आपको उन बातों को फॉलो करना होगा, जो हम आगे बताने वाले हैं। आइए जानते हैं इनके बारे में विस्तार से -

    नॉर्मल टीवी को इस तरह बदलें स्मार्ट टीवी में, जानें क्या है ट्रिक
    नॉर्मल टीवी को इस तरह बदलें स्मार्ट टीवी में, जानें क्या है ट्रिक - फोटो : Istock

    अपने नॉर्मल टेलीविजन को स्मार्ट टीवी में बदलने के लिए आप गूगल क्रोमकास्ट या अमेजॉन फायर स्टिक का प्रयोग कर सकते हैं। ये आपके आम टेलीविजन को स्मार्ट टीवी में बदल देंगे।

    नॉर्मल टीवी को इस तरह बदलें स्मार्ट टीवी में, जानें क्या है ट्रिक
    नॉर्मल टीवी को इस तरह बदलें स्मार्ट टीवी में, जानें क्या है ट्रिक - फोटो : Istock

    इन दोनों में से किसी एक का चयन करते समय इस बात का ध्यान रखें कि आप अपनी टीवी पर देखना क्या पसंद करते हैं? आपके पास एंड्रॉयड फोन है, तो आप गूगल क्रोमकास्ट ले सकते हैं।