काम की बात: आपके आधार कार्ड पर हैं कितने मोबाइल नंबर लिंक? एक क्लिक में यहां जान लें सबकुछ

प्रकाश चंद जोशी
टेक्नोलॉजी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रकाश चंद जोशी
Fri, 01 Oct 2021 01:58 PM IST
How to check how many mobile numbers are linked on our aadhar card
आधार कार्ड पर कितने मोबाइल नंबर लिंक हैं, ये रहा जानने का तरीका - फोटो : istock

    आधार कार्ड आज की जरूरत बन चुका है। एक मोबाइल सिम लेने से लेकर बैंक में खाता खोलने तक, हर जगह आधार अब जरूरी है। ऐसे में इसकी जरूरत काफी ज्यादा बढ़ चुकी है, लेकिन इन सबके बीच आधार से जुड़े कई धोखाधड़ी के मामले भी सामने आ रहे हैं। अभी बीते दिनों कुछ ऐसे मामले सामने आए, जिनमें पता चला कि किसी के आधार कार्ड पर किसी और का ही मोबाइल नंबर जुड़ा हुआ है। वहीं, लोगों के साथ फ्रॉड करने वाले लोग फिंगर प्रिंट के साथ ई केवाईसी की प्रक्रिया का तोड़ भी निकाल रहे हैं। ऐसे में इससे लोगों को काफी दिक्कत हो सकती है। इस समस्या को दूर करने के लिए दूसरसंचार विभाग ने एक पोर्टल जारी किया, जिसमें आप ये पता लग सकते हैं कि आपके आधार कार्ड से कितने मोबाइल नंबर जुड़े हुए हैं। ऐसे में जो मोबाइल नंबर आपका नहीं है, उसे आप एक सिंपल तरीके से हटा सकते हैं। तो चलिए जानते हैं इस बारे में।

    आधार कार्ड पर कितने मोबाइल नंबर लिंक हैं, ये रहा जानने का तरीका
    आधार कार्ड पर कितने मोबाइल नंबर लिंक हैं, ये रहा जानने का तरीका - फोटो : https://tafcop.dgtelecom.gov.in/index.php

    स्टेप 1

    सबसे पहले आपको https://tafcop.dgtelecom.gov.in/ वेबसाइट पर जाना है, जो कि दूरसंचार विभाग की वेबसाइट है।

    यहां जाने के बाद आपको एक स्क्रीन दिखेगी, जिस पर आपको मोबाइल नंबर (आधार से लिंक वाला) दर्ज करना है।

    आधार कार्ड पर कितने मोबाइल नंबर लिंक हैं, ये रहा जानने का तरीका
    आधार कार्ड पर कितने मोबाइल नंबर लिंक हैं, ये रहा जानने का तरीका - फोटो : https://tafcop.dgtelecom.gov.in/index.php

    स्टेप 2

    मोबाइल नंबर दर्ज करने के बाद आपको रिक्वेस्ट ओटीपी पर क्लिक करना है, और फिर आपके मोबाइल पर एक ओटीपी आएगा जिसे आपको दर्ज करना है।