काम की बात: स्लो चार्जिंग से हैं परेशान, तो इन ट्रिक्स की मदद से अपने फोन को करें फास्ट चार्ज

अक्सर हम सभी लोग मोबाइल फोन के स्लो चार्जिंग के प्रॉब्लम से काफी परेशान रहते हैं। कई मर्तबा लोगों को घंटों तक फोन को चार्जिंग में लगाकर इंतजार करना पड़ता है। ऐसे में हमारे कीमती वक्त की काफी बर्बादी होती है। इसी कड़ी में आज हम आपको कुछ ऐसे उपाय बताने वाले हैं, जिसकी सहायता से आप अपने मोबाइल फोन को तेजी से चार्ज कर सकते हैं। आइए जानते हैं उन उपायों के बारे में -ओरिजनल चार्जर का प्रयोग करेंअपने फोन को जल्दी चार्ज करने के लिए आपको हमेशा ओरिजिनल चार्जर का उपयोग करना चाहिए। अक्सर देखने को मिलता है कि जब भी हम कोई दूसरा चार्जर फोन में उपयोग करते हैं, तो ऐसी स्थिति में फोन स्लो चार्ज होता है। इस कारण फोन को तेज चार्ज करने के लिए हमेशा ओरिजनल चार्जर का ही प्रयोग करें। ऐसा करने से आपके फोन की बैटरी लाइफ भी लंबे समय तक अच्छी रहती है।

Aeroplane Mode को ऑन करें
अगर आप भी फोन के स्लो चार्जिंग की समस्या से परेशान हैं, तो ऐसे में आपको फोन चार्ज करते वक्त अपने फोन के Aeroplane Mode को ऑन कर लेना चाहिए। Aeroplane Mode को ऑन करने के बाद फोन तेजी से चार्ज होता है।

Bluetooth, GPS और Wifi को ऑफ रखें
अगर आप अपने मोबाइल फोन को जल्दी चार्ज करना चाहते हैं, तो आपको फोन चार्ज में लगाने से पहले Bluetooth, GPS और Wifi ऑफ कर देना चाहिए। ऐसा करने से फोन जल्दी और तेज चार्ज होता है।