Pan Card: पैन कार्ड की खराब और धुंधली फोटो को घर बैठे बदल सकते हैं आप, ये रहा सरल तरीका

प्रकाश चंद जोशी
टेक्नोलॉजी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रकाश चंद जोशी
Sat, 04 Dec 2021 11:53 AM IST
how to change photo in pan card online at home
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Amar Ujala

    आज के समय में पैन, आधार और वोटर आईडी कार्ड ये तीनों काफी जरुरी और अहम दस्तावेज में आते हैं। छोटे से लेकर बड़े कामों तक हर जगह इन तीनों की जरूरत होती है। जिसकी वजह से सबके पास इन तीनों का होना काफी महत्वपूर्ण है। पैन कार्ड को आयकर विभाग द्वारा जारी किया जाता है, जो आपको 10 अंकों वाला एक यूनिक नंबर देता है। जिसमें आपके सारे पर्सनल डिटेल्स फीड रहते हैं। मगर कई बार पैन कार्ड बनावाते समय तकनीकी खराबी की वजह से लोगों की फोटो खराब या फिर धुंधली हो जाती है। जिससे आपकी फोटो साफ नहीं आ पाती है। अगर आपके साथ भी ऐसी समस्या हो गई है, तो अब घबराने की कोई जरूरत नहीं हैं। अब आप इसको बहुत ही आसानी से ठीक करवा सकते हैं। जिसके बारे में हम आपको बताने जा रहे हैं।तो चलिए जानते हैं पैन कार्ड पर फोटो बदलने के पूरे प्रोसेस के बारे में...

    प्रतीकात्मक तस्वीर
    प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

    फॉलो करें ये आसान स्टेप्स:-

    स्टेप 1

    अपने पैन कार्ड की फोटो चेंज करवाने के लिए आपको सबसे पहले NDLS की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। जहां आपको दो विकल्प अप्लाई ऑनलाइन और रजिस्टर्ड यूजर दिखाई देंगे। अब आपको एप्लीकेशन टाइप में जाकर ये चयन करना है कि आप पैन कार्ड नया बनवाना चाहते हैं या फिर पैन कार्ड बदलवाना चाहते हैं। अगर बदलना चाहते हैं तो आपको चेंज्स और करेक्शन इन द एक्सिटिंड पैन डाटा विकल्प का चयन करना होगा।

    प्रतीकात्मक तस्वीर
    प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : istock

    स्टेप 2

    अब आप इंडिविजुअल वाले विकल्प का चयन कीजिए। इसके बाद आपसे मांगी गई जानकारी को अच्छे से भरना होगा। अब आपको कैप्चा कोड भरकर सब्मिट बटन पर क्लिक करना होगा, फिर आपको केवाईसी के लिए अपना विकल्प चुनना है।