Voter Id Card: चुनाव से पहले बना लें अपना वोटर आईडी कार्ड, घर बैठे आवेदन करने का ये रहा तरीका

प्रकाश चंद जोशी
टेक्नोलॉजी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रकाश चंद जोशी
Mon, 13 Dec 2021 05:56 PM IST
how to apply voter id card online application
वोटर आईडी कार्ड अप्लाई करने का तरीका - फोटो : istock

    आज के समय में हमसे जब भी कोई ऐसा दस्तावेज मांगता है, जिससे हम अपनी पहचान बता सके, कोई काम करवा सके, सरकारी-गैर सरकारी सुविधाओं का लाभ ले सके, बैंक में समेत हर एक काम में आधार कार्ड ही इस्तेमाल हो रहा है। लेकिन हम वोटर आईडी कार्ड को नहीं भूल सकते। अभी भी ये बेहद जरूरी दस्तावेज है, जिसकी मदद से आप चुनाव में वोट डाल पाते हैं। इसे बनवाने के लिए आपकी उम्र 18 साल या उससे ज्यादा होनी चाहिए। लेकिन कई लोग सोचते हैं कि इसको बनवाने के लिए चुनाव कार्यालय के चक्कर काटने पड़ेंगे, जिसकी वजह से वो इसे बनवाते नहीं हैं। लेकिन आप चाहें तो इसे घर बैठे ऑनलाइन तरीके से अप्लाई कर सकते हैं और ये बनकर आपके घर पर ही आ जाएगा। इसके लिए बेहद आसान तरीका है, जिसके जरिए आप इसे बनवा सकते हैं।तो चलिए जानते हैं आवेदन करने के तरीके के बारे में...

    वोटर आईडी कार्ड अप्लाई करने का तरीका
    वोटर आईडी कार्ड अप्लाई करने का तरीका - फोटो : Pixabay

    आवेदन करने का तरीका:-

    स्टेप 1

    आपको सबसे पहले नेशनल वोटर सर्विस पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट https://nvsp.in/ पर जाना है। यहां आपको लॉगिन वाले विकल्प पर क्लिक करने के बाद Don’t have an account, register as a new user वाले विकल्प पर क्लिक करना है।इसके बाद आपके सामने एक रजिस्ट्रेशन फॉर्म आएगा, जिसमें आपको अपनी जरूरी जानकारी जैसे- आवदेक का नाम, मोबाइल नंबर, ईमेल आईडी आदि भरनी है।

    आधार कार्ड ऑनलाइन पता अपडेट
    आधार कार्ड ऑनलाइन पता अपडेट - फोटो : istock

    स्टेप 2

    इन जानकारी को भरने के बाद आपको अपना पासवर्ड चुनना है और फिर रजिस्टर वाले विकल्प पर क्लिक करना है। इसके बाद आपको ईमेल आईडी और पासवर्ड से लॉगिन कर लेना है।

    और पढ़ें...