ध्यान दें: क्या आपको पता है 18 साल से कम उम्र के लोग बनवा सकते हैं पैन कार्ड? ये रही आवेदन की प्रक्रिया

प्रकाश चंद जोशी
टेक्नोलॉजी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रकाश चंद जोशी
Sat, 13 Nov 2021 04:35 PM IST
how to apply pan card below 18 years pan card apply process
18 साल से कम उम्र के लोग कैसे बनवा सकते हैं पैन कार्ड - फोटो : Amar Ujala

    आज के समय में हमारे पास कई ऐसे दस्तावेज होते हैं, जो हमारे लिए बेहद जरूरी होते हैं। जैसे- हमारा पैन कार्ड। बैंक के कामों से लेकर इनकम टैक्स रिटर्न तक में पैन कार्ड बेहद जरूरी होता है। आप इसे ऐसे भी समझ सकते हैं कि जहां भी वित्तीय यानी पैसों का मामला जुड़ा होता है। वहां आपको पैन कार्ड की जरूरत होती है। अमूमन देखा जाता है कि पैन कार्ड लोग 18 साल के बाद ही बनवाते हैं, और इस उम्र से पहले वो अपने बच्चों तक का भी पैन कार्ड नहीं बनवाते हैं। लेकिन अगर आप चाहें, तो 18 साल से कम उम्र के बच्चे का भी पैन कार्ड बनवाया जा सकता है, जो जरूरत पड़ने पर काम आ सकता है। तो चलिए आपको 18 साल से कम उम्र के लोगों के लिए पैन कार्ड बनवाने के प्रोसेस के बारे में बताते हैं।आप अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं...

    18 साल से कम उम्र के लोग कैसे बनवा सकते हैं पैन कार्ड
    18 साल से कम उम्र के लोग कैसे बनवा सकते हैं पैन कार्ड - फोटो : facebook/https://www.facebook.com/groups/2034264750070500/user/100014268486417/

    स्टेप 1

    इसके लिए आपको सबसे पहले NSDL की आधिकारिक वेबसाइट पर https://nsdl.co.in/ जाना है। इसके बाद आपको आवेदन करने वाले व्यक्ति की सभी जानकारी सही-सही भरनी है।

    18 साल से कम उम्र के लोग कैसे बनवा सकते हैं पैन कार्ड
    18 साल से कम उम्र के लोग कैसे बनवा सकते हैं पैन कार्ड - फोटो : Amar Ujala

    स्टेप 2

    फिर आपको नाबालिग की उम्र का प्रमाण पत्र और माता-पिता की फोटो और उनके हस्ताक्षर समेत अन्य जरूरी दस्तावेज यहां अपलोड करने हैं।