अब आपके कंप्यूटर पर पल-पल नजर रखेगी सरकार, इन 10 एजेंसियों को मिली जिम्मेदारी

kapil sharma
टेक डेस्क, अमर उजालाkapil sharma
Fri, 21 Dec 2018 12:38 PM IST
Government Ordred top 10 Security agencies to snooping in your computer including cbi and raw
computer spy

    यदि आपको याद हो कुछ दिन पहले ही सरकार ने कई पॉर्न वेबसाइट्स को बंद करने का आदेश दिया था। उसके बाद जियो-एयरटेल समेत कई टेलीकॉम कंपनियों ने अपने नेटवर्क पर पॉर्न साइट को ब्लॉक कर दिया है। यहां तक लोकल वाई-फाई सेवा देने वालों को भी अपने नेटवर्क पर पॉर्न साइट ब्लॉक करने की जानकार दी गई है। वहीं अब सरकार ने एक कड़ा फैसला लेते हुए सुरक्षा एजेंसियों को आपके कंप्यूटर पर नजर रखने का आदेश दिया है। आइए जानते हैं इस खबर के बारे में विस्तार से।

    मुंबई में सीबीआई गिरफ्तारी
    मुंबई में सीबीआई गिरफ्तारी

    इस संबंध में केंद्रीय गृह मंत्रालय ने एक आदेश जारी किया है। आदेश में देश की सभी सुरक्षा और खुफिया एजेंसियों को लोगों के निजी कंप्यूटरों में मौजूद डाटा पर नजर रखने और जांचने का अधिकार दे दिया गया है। सरकार के मुताबिक सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम की धारा 69 के तहत यदि एजेंसियों को किसी भी संस्थान या व्यक्ति पर देशविरोधी गतिविधियों में शामिल होने का संदेह होता है तो वे उनके कंप्यूटरों में मौजूद सामग्रियों को जांच सकती हैं और उन पर कार्रवाई कर सकती हैं। अगली स्लाइड में जानें कौन-कौन सी एजेंसियां रखेंगी नजर।

    आईबी
    आईबी

    सरकार ने इन 10 एजेंसियों को आपके कंप्यूटर पर नजर रखने का आदेश दिया है। 1. Intelligence Bureau, 2. Narcotics Control Bureau, 3. Enforcement Directorate, 4. Central Board of Direct Taxes, 5.Directorate of Revenue Intelligence, 6. Central Bureau of Investigation, 7. National Investigation Agency, 8. Cabinet Secretariat (RAW), 9. Directorate of Signal Intelligence (For service areas of Jammu & Kashmir, North-East and Assam only);,10. Commissioner of Police, Delhi. अगली स्लाइड में जानें कंप्यूटर में क्या-क्या रखने पर हो सकती है कार्रवाई।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें