Google Tips and Tricks: अब गूगल सर्च पर मिलेगा आपको एकदम सटीक रिजल्ट, बस अपनानी होगी ये ट्रिक

संकल्प सिंह
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीसंकल्प सिंह
Wed, 29 Dec 2021 03:57 PM IST
Google Tips and Tricks These Tricks will help you to get accurate search result on Google
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

    आज के इस डिजिटल युग में गूगल ने इंटरनेट के क्षेत्र पर अपना एकाधिकार जमा रखा है। दुनिया भर में इसका इस्तेमाल एक सर्च इंजन के तौर पर किया जाता है। इसके बेहतरीन अलगोरिदम और सर्च इंजन ऑप्टीमाइजेशन उपयोगकर्ता को कुछ भी सर्च करने पर सटीक रिजल्ट स्क्रीन पर शो करते हैं। यही एक बड़ी वजह है, जिसके चलते इसका उपयोग पूरी दुनिया में बड़े पैमाने पर किया जाता है। वहीं दूसरी तरफ अक्सर ये कई बार देखने के मिलता है कि कुछ चीजों को सर्च करने पर गूगल हमको एकदम सटीक रिजल्ट नहीं दे पाता है। इसी कड़ी में आज हम आपको उन ट्रिक्स के बारे में बताने वाले हैं, जिसके जरिए आप गूगल पर सटीक रिजल्ट को पा सकते हैं। इन ट्रिक्स को फॉलो करने पर आप जो भी गूगल पर सर्च करेंगे उसका एकदम सटीक रिजल्ट आपकी स्क्रीन पर शो होगा। आइए जानते हैं इनके बारे में -

    प्रतीकात्मक तस्वीर
    प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

    डबल इनवर्टेड कॉमा का करें इस्तेमाल

    अगर आप गूगल पर किसी चीज को सर्च करके उसका सटीक रिजल्ट पाना चाहते हैं, तो ऐसे में आपको डबल इनवर्टेड कॉमा का इस्तेमाल करना चाहिए। गूगल पर किसी चीज को सर्च करते समय उसको इनवर्टेड कॉमा के अंदर लिखना होगा। इस ट्रिक को फॉलो करने पर आपको गूगल पर सटीक रिजल्ट शो होगा।

    प्रतीकात्मक तस्वीर
    प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

    सर्च फिल्टर और टैब का उपयोग करें

    गूगल पर एक्यूरेट सर्च रिजल्ट पाने के लिए आप सर्च फिल्टर और टैब का उपयोग भी कर सकते हैं। इस खास फीचर का उपयोग किसी खास चीज (रेस्टोरेंट, मॉल, सिनेमा, स्कूल आदि) को सर्च करने के लिए किया जाता है।