Google Pay New Rule: 1 जनवरी से बदलने वाला है गूगल पे का ये नियम, करोड़ों यूजर्स पर पड़ेगा सीधा असर

विमुद्रीकरण के बाद से भारत में ऑनलाइन पेमेंट करने वालों की संख्या में काफी तेजी देखने को मिली है। डिजिटल क्रांति ने लेन देन की हमारी पारंपरिक व्यवस्था को बदलने का काम किया है। पहले जहां छोटी-छोटी लेन देने के लिए लोगों के समय की काफी बर्बादी होती थी। डिजिटल पेमेंटिंग सिस्टम के आने के बाद से अब वही काम कुछ सेकेंडों में हो जाता है। हालांकि आरबीआई भारत में हो रही डिजिटल लेन देन को लेकर समय समय पर कई बदलाव लेकर आता रहता है, ताकि लेन देन की हमारी व्यवस्था को सुरक्षित और सुगम बनाया जा सके। इसी कड़ी में रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया के दिशा निर्देश पर गूगल पे 1 जनवरी 2022 से अपने नियम में बदलाव करने जा रहा है। इस बदलाव का सीधा असर गूगल पे के यूजर्स पर पड़ेगा। गूगल पे का ये नया नियम गूगल एड, गूगल प्ले स्टोर, यू-ट्यूब आदि पर भी लागू होगा। इसी कड़ी में आइए जानते उस नियम के बारे में जिसे गूगल पे बदलने जा रहा है।

आने वाले इस नियम के मुताबिक गूगल पे 1 जनवरी 2022 से अपने ग्राहकों की कार्ड डिटेल्स का डाटा सेव नहीं करेगा। इससे पहले गूगल पे आपकी कार्ड से जुड़ी जानकारी जैसे उसकी एक्सपायरी डेट, कार्ड नंबर आदि को अपने सर्वर में सेव कर लेता था।

इस नियम के आने के बाद गूगल पे ग्राहकों को पेमेंट करते वक्त अपनी कार्ड डिटेल्स को दोबारा दर्ज करके भुगतान करना होगा। आरबीआई के दिशा निर्देश पर गूगल पे मैन्युअल ऑनलाइन पेमेंट के नियम में ये बदलाव किया है।