Google Maps: बड़े खास हैं गूगल मैप्स के ये फीचर्स, आपकी यात्रा को बना देंगे आसान

जब हमें अपने काम से एक लंबी छुट्टी मिलती है तो उसे अच्छे से प्लान कर के इंज्वॉय करने का मजा ही कुछ और होता है। किसी भी अनजान जगह या शहर में जाना अब इतना भी मुश्किल नहीं रहा। इसकी एक वजह गूगल मैप भी है। आजकल हर कोई किसी नई जगह जाता है तो नए रास्तों पर सही दिशा में चलने के लिए वो गूगल मैप का ही इस्तेमाल करता है। गूगल मैप हमें रास्ते के बारे में गाइड करता है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि गूगल मैप अब केवल रास्तों के लिए ही नहीं बल्की कई अन्य चीजों के बारे में भी जानकारी देता है। ऐसे कम ही लोग हैं जो गूगल मैप के इस नए फीचर्स के बारे में जानते हैं और इसका इस्तेमाल करते हैं। दरअसल, अपडेटेड गूगल मैप अब आपको आसान यात्रा के लिए सारी जानकारी दे सकता है। इसकी मदद से आप मॉल में स्टोर खोजने से लेकर अपनी फ्लाइट्स पर भी नजर रख सकते हैं। इसके अलावा होटल, कार रेंटल के साथ आप हॉलिडे डिनर के लिए अच्छे रेस्टोरेंट में टेबल भी बुक कर सकते हैं। आइये बात करते हैं गूगल मैप से जुड़ी कुछ उपयोगी ट्रिक्स के बारे में...

गूगल मैप की मदद से आपकी यात्रा और भी आसान हो सकती है। इससे आपको आपके ट्रैवेल शेड्यूल के बारे में ज्यादा नहीं याद नहीं रखना पड़ेगा। आप आसानी से अपने आगे के ट्रैवेल शेड्यूल के बारे में अपना ट्रैवेल चार्ट कर सकते हैं। गूगल मैप आपका होटल, हॉलिडे फ्लाइट बुकिंग, रेंटल कार और रेस्टोरेंट रिजर्वेशन एक ही क्लिक में दिखा सकता है। ऐसे में आराम से छुट्टी का आनंद ले सकते हैं।

ट्रैवेल शेड्यूल चार्ट करने के लिए आपको बस गूगल मैप पर जाना है और बॉटम मेन्यू में सेव्ड ऑप्शन पर टैप करना है। यहां रिजर्वेशन पर क्लिक करते ही आपको अपने सभी आने वाले रिजर्वेशन की एक लिस्ट मिल जाएगी। दरअसल, ये लिस्ट आपके जीमेल के जरिए गूगल मैप पर आती है। इसमें आपके सभी रिजर्वेशन की तारीख और लोकेशन की जानकारी होगी। इसके अलावा आप डायरेक्ट गूगल मैप्स सर्च बॉक्स में जाकर भी 'माय रिजर्वेशन' सर्च कर सकते हैं। यहां भी आप इसे प्राप्त कर सकते हैं।
- WhatsApp: व्हाट्सएप के इस लिंक पर क्लिक करना पड़ सकता है भारी, ऐसे करें फिशिंग अटैक की पहचान
- Jio Happy New Year 2022: जियो ने ग्राहकों के लिए पेश किया हैप्पी न्यू ईयर 2022 प्लान, 365 दिनों की वैलिडिटी के साथ मिलेंगे ढेरों फायदे
- Jio Fraud Alert: जियो यूजर्स हो जाएं सावधान, आपके साथ भी हो सकती है धोखाधड़ी, गलती से भी न करें ये काम