Google Tips: गूगल पर चाहिए सटीक सर्च रिजल्ट, तो ये आसान टिप्स और ट्रिक्स आएंगे काम

दुनिया की हर जानकारी आज हमारी उंगलियों पर है। हम मिनटों में किसी भी देश की आर्थिक, राजनीतिक या फिर सामाजिक जानकारी हासिल कर सकते हैं। ये सब इंटरनेट के जरिए मुमकिन हो सका है। लेकिन इंटरनेट के जरिए दूर दराज की बातों को आसानी से जानने के लिए सर्च इंजन का होना जरूरी होता है। अधिकतर लोग सर्च इंजन का नाम आते ही सबसे पहले गूगल के बारे में सोचते हैं। गूगल आपके स्मार्ट फोन या कंप्यूटर पर सबसे ज्यादा इस्तेमाल होने वाला सर्च इंजन है। आपके हर सवाल का गूगल सटीक जवाब देता है। इतना ही नहीं एक सवाल के लिए गूगल पर आपको जवाबों के कई सारे विकल्प मिल जाते हैं। लेकिन इन सभी जवाबों में से आपके काम का उत्तर कौन सा है, ये आपको तय करना होता है।गूगल पर आसानी से सबसे सटीक उत्तर पाने के लिए कुछ टिप्स और ट्रिक्स हैं, जिनके जरिए गूगल सर्च पर आपको बेहतर परिणाम मिल सकते हैं।

सर्च फिल्टर
गूगल पर किसी जानकारी को हासिल करने के लिए आपको गूगल सर्च फिल्टर का इस्तेमाल करना चाहिए। इससे आपको जो भी परिणाम प्राप्त होंगे वह फिल्टर होकर टाॅप रिजल्ट मिलेंगे। इसके लिए गूगल आपको इमेज, न्यूज, मैप, वीडियो और मोर (अन्य) का विकल्प देता है। जिसे सेलेक्ट करके आप फिल्टर सर्च कर सकते हैं।
सटीक परिणाम के लिए कोटेशन मार्क का इस्तेमाल
कई बार यूजर कुछ सर्च करने के लिए कई शब्दों का इस्तेमाल करते हैं। ऐसे में गूगल आपके सभी शब्दों के मुताबिक कई सारे रिजल्ट देता है। लेकिन आप गूगल सर्च पर कोटेशन मार्क का इस्तेमाल करके सटीक रिजल्ट पा सकते हैं।

साइट स्पेसिफिक सर्च के लिए करें कोलन (:) का इस्तेमाल
गूगल पर किसी खास वेबसाइट के लिए आप कुछ सर्च कर रहे हैं, तो गूगल सर्च बाॅक्स में कोलन का इस्तेमाल करें। जैसे कि आप अमर उजाला की किसी खास खबर को खोज रहें हैं तो आप अपनी क्वैरी : अमर उजाला डालकर सर्च कर सकते हैं।
एस्टरिस्क (*) का इस्तेमाल
अक्सर ऐसा होता है कि यूजर कुछ सर्च करना चाहते हैं लेकिन सही शब्द नहीं मिल रहा होता है। ऐसा होने पर आप अपनी क्वेरी में * का इस्तेमाल कर सकती हैं। गूगल पर आपके शब्द से संबंधित परिणाम आ जाएंगे।