Gmail Trick: गैर जरूरी ईमेल से हो चुके हैं परेशान, तो इस ट्रिक की मदद से करें उनको हमेशा के लिए डिलीट और ब्लॉक

संकल्प सिंह
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीसंकल्प सिंह
Mon, 03 Jan 2022 02:39 PM IST
Gmail Trick feature you can delete thousands of unwanted emails by Gmail auto deletion feature
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

    दुनिया भर में गूगल के जीमेल सेवा का बड़े स्तर पर उपयोग किया जाता है। पर्सनल से लेकर प्रोफेशनल कामों के लिए हम सभी गूगल की इस सर्विस का उपयोग करते हैं। जीमेल के आने से हमारे कई काम पहले के मुकाबले ज्यादा आसान हो गए हैं। वहीं दूसरी तरफ रोजाना हमारी मेल आईडी पर ऐसे कई ईमेल आते रहते हैं, जिनका कोई उपयोग नहीं होता। ऐसे में धीर धीरे हमारे जीमेल में हजारों की संख्या में ईमेल जमा हो जाते हैं। इस कारण इन गैर जरूरी ईमेल से कई यूजर्स परेशान हो जाते हैं। हालांकि ये ईमेल इतनी ज्यादा संख्या में होते हैं कि अगर इन्हें एक एक करके डिलीट किया जाए, तो इसमें काफी ज्यादा समय व्यतीत होगा। इसी कड़ी में आज हम आपको एक ऐसी खास ट्रिक के बारे में बताने वाले हैं, जिसकी मदद से आप गैर जरूरी ईमेल को मिनटों में डिलीट कर सकते हैं। आइए जानते हैं इसके बारे में -

    प्रतीकात्मक तस्वीर
    प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

    ये काम आप जीमेल के ऑटो डिलीशन फीचर की मदद से आसानी से कर सकते हैं।सबसे पहले अपने कंप्यूटर या लैपटॉप में जीमेल ऐप को ओपन करें।अब आपको अपने जीमेल अकाउंट में लॉगिन करना है। लॉगिन करने के बाद सर्च बार के ऑप्शन पर क्लिक करें।

    प्रतीकात्मक तस्वीर
    प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Istock

    यहां आपको फिल्टर का ऑप्शन शो होगा।इस पर क्लिक करने के बाद आपको फ्रॉम का विकल्प दिखाई देगा।