One TB Storage: यह कंपनी लाई 18GB रैम वाला स्मार्टफोन, मिलते हैं 64MP के 3 कैमरे, जानें कीमत और फीचर्स

विशाल मैथिल
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीविशाल मैथिल
Wed, 30 Nov 2022 12:59 PM IST
सार

ZTE Axon 40 Ultra के स्पेशल एडिशन में 6.8 इंच का एमोलेड डिस्प्ले मिलता है। कंपनी का कहना है कि फोन का पूरा डिजाइन समय और स्थान के जरिए ट्रैवल करने वाले लाइट और शेडो से प्रेरित है। फोन में 4nm मोबाइल प्लैटफॉर्म पर बेस्ड ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 जेन 1 प्रोसेसर का सपोर्ट है।

ZTE Axon 40 Ultra aerospace edition launched with 18GB ram triple 64 mp camera price specs
ZTE Axon 40 Ultra aerospace edition - फोटो : ZTE

    स्मार्टफोन निर्माता कंपनी ZTE ने Axon 40 सीरीज के तहत दमदार फोन ZTE Axon 40 Ultra के एयरोस्पेस एडिशन को लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने इस फोन को हाल ही में घरेलू मार्केट में पेश किया है। ZTE Axon 40 Ultra के नए एडिशन को 18 जीबी तक रैम और 1 टीबी तक की स्टोरेज के साथ पेश किया गया है। इस फोन में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 जेन 1 प्रोसेसर और 64 मेगापिक्सल लैंस के साथ 3 रियर कैमरे का सपोर्ट दिया गया है। बता दें कि ZTE Axon 40 Pro को भी कंपनी ने हाल ही में ग्लोबली पेश किया है।

    ZTE Axon 40 Ultra aerospace edition
    ZTE Axon 40 Ultra aerospace edition - फोटो : ZTE

    ZTE Axon 40 Ultra एयरोस्पेस एडिशन की कीमत

    ZTE Axon 40 Ultra के नए एडिशन को सिंगल ब्लैक कलर में पेश किया गया है। जेडटीई एक्सॉन 40 अल्ट्रा के स्पेशल एडिशन को दो स्टोरेज में लाया गया है। इसके 16 जीबी रैम के साथ 512 जीबी स्टोरेज वेरियंट की कीमत 5,898 युआन (करीब 67,200 रुपये) और 18 जीबी रैम के साथ 1 टीबी स्टोरेज वेरियंट की कीमत 7,698 युआन (करीब 87,700 रुपये) रखी गई है। बता दें कि इस फोन के पुराने मॉडल के साथ 16 जीबी तक रैम का सपोर्ट मिलता था।

    ZTE Axon 40 Ultra aerospace edition
    ZTE Axon 40 Ultra aerospace edition - फोटो : ZTE

    ZTE Axon 40 Ultra एयरोस्पेस एडिशन की स्पेशिफिकेशन

    ZTE Axon 40 Ultra के स्पेशल एडिशन में 6.8 इंच का एमोलेड डिस्प्ले मिलता है, जो (1116x2480 पिक्सल) रिजॉल्यूशन, 120 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट और 360 हर्ट्ज टच सैंपलिंग रेट के साथ आता है। कंपनी का कहना है कि ZTE Axon 40 Ultra एयरोस्पेस एडिशन का पूरा डिजाइन समय और स्थान के जरिए ट्रैवल करने वाले लाइट और शेडो से प्रेरित है। फोन में 4nm मोबाइल प्लैटफॉर्म पर बेस्ड ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 जेन 1 प्रोसेसर मिलता है। वहीं फोन के साथ एक इंडीपेंडेंट सिक्योरिटी चिप का सपोर्ट भी दिया गया है। फोन के साथ एंड्रॉयड 12 आधारित MyOS 12 का सपोर्ट है।