ZAAP एक्वा डार्कस्टार ब्लूटूथ स्पीकर रिव्यू

प्रदीप पांडे
प्रदीप पाण्डेय, अमर उजाला, नोएडाप्रदीप पांडे
Wed, 06 Feb 2019 06:49 PM IST
विज्ञापन
ZAAP Aqua Darkstar Wireless Bluetooth speaker Review in Hindi
ZAAP Aqua Darkstar Review

    अमेरिकी इलेक्ट्रॉनिक कंपनी जैप (Zaap) ने हाल ही में भारत में अपना नया ब्लूटूथ स्पीकर 'एक्वा डार्कस्टार' स्पीकर लॉन्च किया है। इस स्पीकर को आईपीएक्स-5 इंटरनेशनल रेटिंग प्राप्त है, जो इसे पानी, झटकों, बर्फ और धूल से बचाती है। इसका एक्सटीरियर रग्ड रबर से बना है, जिससे इसमें यह किसी भी जगह या हाथ से फिसलता नहीं है। जैप एक्वा डार्कस्टार हमें रिव्यू के लिए मिला था जिसे हमने 1 सप्ताह तक इस्तेमाल किया तो आइए रिव्यू में जानते हैं कि यह ब्लूटूथ स्पीकर कैसा है?

    ZAAP Aqua Darkstar Bluetooth speaker
    ZAAP Aqua Darkstar Bluetooth speaker

    एक्वा डार्कस्टार की कीमत और स्पेसिफिकेशन

    इसमें 5 वॉट के दो स्पीकर लगे हैं, जो एक साथ 10 वॉट का 360 डिग्री हाई डेफिनेशन साउंड आउटपुट देते हैं। इसमें एक पैसिव सबवुफर भी लगा है, जो बेस के साझ आवाज देने में मदद करता है। इस ब्लूटूथ स्पीकर को आईओएस, एंड्रॉयड और विंडोज डिवाइसेज के साथ आसानी से कनेक्ट किया जा सकता है। इसमें 4.0 ब्लूटूथ है और कंपनी ने इसके रेंज को लेकर 33 फीट का दावा किया है। इसमें 3.5 एमएम का ऑक्स केबल पोर्ट और चार्जिंग के लिए एक माइक्रो यूएसबी पोर्ट दिया गया है। इसमें 2600 एमएएच की बैटरी दी गई है जिसे लेकर कंपनी ने 15 घंटे के बैकअप का दावा किया है। इसके अलावा इसमें कॉलिंग के लिए माइक का सपोर्ट है जिसकी मदद से आप फोन कॉल रिसीव और रिजेक्ट कर सकते हैं। इसकी कीमत 2,749 रुपये है और इसकी बिक्री ऑनलाइन स्टोर से हो रही है। इसके साथ 1 साल की वारंटी मिल रही है। स्पीकर के साथ बॉक्स में आपको माइक्रो यूएसबी केबल, वारंटी कार्ड और ऑक्स केबल मिलता है।

    ZAAP Aqua Darkstar Review
    ZAAP Aqua Darkstar Review

    एक्वा डार्कस्टार की डिजाइन

    डिजाइन की बात करें तो एक्वा डार्कस्टार हैंडी है। इसे आप आसानी से किसी भी जगह पर रख सकते हैं। स्पीकर के ऊपर और नीचे रबड़ का ग्रिप दिया गया है जो स्पीकर को फिसलने नहीं देता है। इस ग्रिप को निकालकर आसानी से लगाया भी जा सकता है, हालांकि आपको इसे निकालने की जरूरत नहीं पड़ेगी। स्पीकर की लंबाई 6 इंच के करीब है तो यह ज्यादा हेवी भी नहीं लगता है। इसका वजन भी ज्यादा नहीं है। ऐसे में आपको इसे लेकर कहीं जाने में परेशानी नहीं होगी। कुल मिलाकर डिजाइन को लेकर हमें कोई शिकायत नहीं है। स्पीकर की बॉडी के ऊपर लोहे की एक जाली दी गई है, वहीं ऊपर और नीचे की ओर रबड़ ग्रीप है।

    विज्ञापन
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें