काम की बात: अपने फोन में जरूर रखें ये सरकारी एप, एक ही एप से हो जाएंगे कई काम

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Sat, 05 Mar 2022 02:59 PM IST
विज्ञापन
You Must Have These Useful Indian Government Apps in Your Phone
Government Apps - फोटो : amarujala

    भारत में पिछले कुछ सालों में घरेलू एप का ट्रेंड बढ़ा है। कू जैसे सोशल मीडिया एप्स आए हैं तो टिकटॉक के मुकाबले कई सारे शॉर्ट वीडियो एप्स भी लॉन्च हुए हैं। आप में से बहुत ही कम लोग ऐसे होंगे जिन्हें पता होगा कि भारत सरकार के पास अपना एप स्टोर भी है जो कि गूगल के प्ले-स्टोर और एपल के एप स्टोर का मुकाबला करता है। भारत सरकार के भी कई आधिकारिक एप्स हैं जो आपके लिए बहुत जरूरी और बहुत काम के हैं। आज हम आपको उन सरकारी मोबाइल एप के बारे में बताएंगे, जो कि आपके बहुत काम आएंगे। आइए इन सरकारी मोबाइल एप पर डालते हैं एक नजर...

    M Aadhaar
    M Aadhaar - फोटो : amar ujala

    M Aadhaar

    लोगों के लिए यूआईडीएआई का एम-आधार एप बहुत काम का है, क्योंकि लोगों को इसमें कई सारी सुविधाएं मिलेंगी। लोग इस एप में आधार कार्ड को डिजिटल फॉर्मेट में रख सकते हैं। साथ ही लोग अपनी बायोमेट्रिक जानकारी को भी सुरक्षित रख सकेंगे। वहीं, इस एप का साइज 45 एमबी है। जरूरत पड़ने पर आप इस एप के जरिए भी आधार कार्ड दिखा सकते हैं।

    My Gov
    My Gov - फोटो : amar ujala

    My Gov

    सरकार का यह एप बेहद खास है, क्योंकि लोग इस प्लेटफॉर्म के जरिए विभागों और मंत्रालयों को सुझाव दे सकेंगे। वहीं, यह एप गूगल प्ले और एप स्टोर पर उपलब्ध है। अगर आपके पास किसी योजना को लेकर कोई सुझाव या आइडिया है तो आप सरकार को दे सकते हैं।

    विज्ञापन
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें