Covid 19: घर में हमेशा रखने वााले टॉप गैजेट, कोरोनाकाल में हैं काफी मददगार

कोरोना महामारी ने दुनिया को इस बात का अहसास करा दिया है कि सेहत से बड़ा कोई धन नहीं है। पहले लोगों के घर में मेडिकल डिवाइस के नाम पर सिर्फ थर्मामीटर ही हुआ करता था लेकिन अब ऑक्सीजन सिलेंडर, ऑक्सीमीटर जैसी डिवाइस भी लोगों के घर में जगह बनाने लगी हैं। कोरोना में सबसे पहले अधिकतर लोगों को बुखार हो रहा है और ऑक्सीजन का स्तर कम हो रहा है। ऐसे में कुछ जरूरी गैजेट हैं जिनका आजकल घर में रहना काफी जरूरी है। आइए जानते हैं इनके बारे में...

UV सैनिटाइजर
कई शोध में इस बात की पुष्टि हो चुकी है कि यूवी लाइट कोरोना और अन्य बैक्टीरिया को मारने में सक्षम है। ऐसे में आप अपने घर में यूवी सैनिटाइजर रख सकते हैं। यह अलग-अलग साइज और फीचर्स के आते हैं। Acuva SOLARIX, Orient UV Sanitech और Godrej Viroshield जैसी डिवाइस को आप अपने घर में जगह दे सकते हैं। UV सैनिटाइजर से कोरोना और अन्य खतरनाक बैक्टीरिया 99.9 फीसदी तक खत्म हो सकते हैं।

UVC Sterilizer
Havells Disinfect-Max Portable UVC Sterilizer भी Acuva SOLARIX की तरह एक पोर्टेबल यूवी सैनिटाइजर है। इसे कहीं भी लेकर आया जा सकता है। इसमें ग्रैविटी सेंसर भी है। यह 90 सेकेंड में किसी भी सतह को तीन सेंटीमीटर की दूरी से वायरसमुक्त कर सकता है। इसमें चार्जिंग के लिए माइक्रो यूएसबी पोर्ट दिया गया है।
- Oppo K9 5G स्मार्टफोन हुआ लॉन्च, मात्र 35 मिनट में फुल हो जाएगी इसकी बैटरी
- Covid-19: मदद के नाम पर हो रही धोखाधड़ी, नोएडा पुलिस ने किया अलर्ट
- Realme C11 स्मार्टफोन हुआ लॉन्च, इस बजट फोन में है 8 मेगापिक्सल का रियर कैमरा
- शाओमी जल्द भारत में लॉन्च करेगी 67W का फास्ट चार्जर, 36 मिनट में फुल होगी फोन की बैटरी