सिर्फ 9,999 रुपये में आपका हो सकता है 39,999 रुपये वाला यह फोन

टेक डेस्क, अमर उजाला
Fri, 10 Aug 2018 04:26 PM IST
You can buy LG G7 ThinQ at just Rs 9,999, all you needs to know about this offer
LG G7 Plus ThinQ

    एलजी ने पिछले सप्ताह ही भारत में अपना नया स्मार्टफोन LG G7+ ThinQ लॉन्च किया है। यह फोन पिछले साल लॉन्च हुए एलजी जी6 प्लस का अपग्रेडेड वर्जन है। इस फोन की खासियतों की बात करें तो इसमें एआई के सपोर्ट के साथ डुअल रियर कैमरा दिया गया है। इसके अलावा कैमरे में गूगल लेंस का भी सपोर्ट मिलेगा। साथ ही एलजी जी7 प्लस थिंक को वाटर और डस्टप्रूफ के लिए आईपी68 रेटिंग मिली है। फोन में शानदार ऑडियो के लिए बूमबॉक्स स्पीकर दिया गया है। वैसे तो इस फोन की कीमत 39,999 रुपये है लेकिन सिर्फ 9,999 रुपये में यह फोन आपका हो सकता है। आइए जानते हैं।

    LG G7 Plus ThinQ
    LG G7 Plus ThinQ

    एलजी जी7 प्लस की स्पेसिफिकेशन

    फोन की स्पेसिफिकेशन की बात करें तो इसमें 6.1 इंच की क्वॉडएचडी प्लस डिस्प्ले मिलेगी जिसका आस्पेक्ट रेशियो 19.5:9 और रिजॉल्यूशन 1440x3120 पिक्सल है। इसके अलावा फोन में एंड्रॉयड ओरियो 8.1, ऑक्टाकोर क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन 845 प्रोसेसर, 6 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज है जिसे 2 टीबी तक बढ़ाया जा सकता है।

    LG G7 Plus ThinQ
    LG G7 Plus ThinQ

    एलजी जी7 प्लस थिंक का कैमरा

    फोन में डुअल रियर कैमरा है जिसमें एक लेंस 16 मेगापिक्सल का 107 डिग्री वाला है, वहीं दूसरा लेंस भी 16 मेगापिक्सल का है। इस स्मार्टफोन में 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है जिसका अपर्चर f/1.9 है। कैमरे के साथ एलजी का एआई कैम फीचर मिलेगा जिसमें 19 शूटिंग मॉडल और तीन प्रीसेट इफेक्ट मिलेंगे। कैमरे के साथ बोकेह इफेक्ट भी मिलेगा।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें