Year Ender tech 2022: इस साल भारत में लॉन्च हुए सबसे पावरफुल 5G स्मार्टफोन, देखिए पूरी लिस्ट

विशाल मैथिल
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीविशाल मैथिल
Sun, 18 Dec 2022 12:17 PM IST
Year Ender tech 2022 Most powerful 5G smartphones in India see full list
Most powerful 5G smartphones in India - फोटो : अमर उजाला

    टेक्नोलॉजी मार्केट में नए-नए प्रयोगों के साथ साल 2022 खत्म होने वाला है। इस साल स्मार्टफोन मार्केट में कई तरह के बदलाव देखने को मिले। पहली बार आईफोन के कैमरा सेंसर को चार गुना बढ़ाया गया वहीं हमें 200 मेगापिक्सल तक के कैमरा वाले एंड्रॉयड स्मार्टफोन देखने को मिले। इस साल एपल ने अपनी नई आईफोन सीरीज 14 को नए ए-16 बायोनिक चिपसेट के साथ पेश किया वहीं एंड्रॉयड स्मार्टफोन को भी पावरफुल प्रोसेसर स्नैपड्रैगन 8 जेन 1 से लैस किया गया। इस साल सैमसंग, आईकू, वनप्लस और आसुस जैसी दिग्गज कंपनियों ने भी अपने एंड्रॉयड फ्लैगशिप फोन्स लॉन्च किए हैं। चलिए देखते हैं साल 2022 में लॉन्च हुए सबसे पावरफुल 5G स्मार्टफोन की लिस्ट।

    iPhone 14 Pro Max
    iPhone 14 Pro Max - फोटो : अमर उजाला

    Apple iPhone 14 सीरीज

    एपल ने इस साल के अपने सबसे बड़े इवेंट में iPhone 14 सीरीज को लॉन्च किया। इस इवेंट को एपल ने ‘Far Out' नाम दिया था। एपल ने इस इवेंट में iPhone 14 सीरीज के तहत चार नए आईफोन लॉन्च किए, जिनमें iPhone 14, iPhone 14 Plus, iPhone 14 pro Max, iPhone 14 pro शामिल हैं। रेगुलर और प्लस दोनों में ए15 बायोनिक प्रोसेसर दिया गया है, जबकि प्रो मॉडल को ए16 के साथ लॉन्च किया गया। आईफोन 14 प्रो मैक्स और आईफोन 14 प्रो में 48 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है जो कि अब तक किसी आईफोन में मिलने वाला सबसे बड़ा सेंसर है। आईफोन 14 की शुरुआती कीमत 79,990 रुपये है।

    Samsung Galaxy S22 Ultra
    Samsung Galaxy S22 Ultra - फोटो : अमर उजाला

    Samsung Galaxy S22 Ultra

    पहली बार स्नैपड्रैगन प्रोसेसर के साथ भारत में लॉन्च हुई गैलेक्सी एस सीरीज को इसी साल फरवरी में पेश किया गया है। इस सीरीज के तहत Samsung Galaxy S22, Galaxy S22+ और Galaxy S22 Ultra स्मार्टफोन भारत में लॉन्च किए गए। इस सीरीज के Galaxy S22 Ultra के साथ एस पेन का सपोर्ट दिया गया और यह सैमसंग का इस साल का सबसे पावरफुल स्मार्टफोन भी रहा। सैमसंग एस 22 अल्ट्रा एक 5G फोन है और इसमें स्नैपड्रैगन 8 जेन 1 प्रोसेसर, 12 जीबी तक रैम और 1 टीबी तक की स्टोरेज है। फोन के साथ सैमसंग गैलेक्सी एस 22 अल्ट्रा में चार रियर कैमरे हैं जिनमें प्राइमरी लेंस 108 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड, दूसरा लेंस 12 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल, तीसरा लेंस 10 मेगापिक्सल का टेलीफोटो है। चौथा लेंस 10 मेगापिक्सल का टेलीफोटो लेंस है जिसके साथ 10x ऑप्टिकल जूम है। कैमरे के साथ स्पेस जूम भी मिलता है। सैमसंग गैलेक्सी एस 22 अल्ट्रा में 40 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। सैमसंग गैलेक्सी एस 22 अल्ट्रा की शुरुआती कीमत 74,800 रुपये रखी गई थी।

    Login or Signup
    अपना शहर चुनें