Year Ender 2022: जानें इस साल के सबसे कम कीमत वाले 5G स्मार्टफोन, डिजाइन और फीचर्स भी हैं शानदार

विशाल मैथिल
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीविशाल मैथिल
Thu, 29 Dec 2022 03:35 PM IST
विज्ञापन
Year Ender Cheapest 5g Phone In India 2022 Know Price Features Designs Specifications Details
Cheapest 5g Phone In India 2022 - फोटो : अमर उजाला

    नए साल का आगाज होने में अब कुछ दिन ही बाकी हैं। साल 2022, भारत में 5G कनेक्टिविटी के लिहाज से भी अहम साल रहा। भारत में एक अक्तूबर को 5G सर्विस को लॉन्च किया गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इंडिया मोबाइल कांग्रेस (IMC 2022) के छठे एडिशन में 5जी सर्विस का शुभारंभ किया। देश में 5G सर्विस रोल आउट होने के बाद स्मार्टफोन मार्केट में भी 5जी डिवाइस की डिमांड बढ़ गई है। स्मार्टफोन कंपनियां पिछले दो साल से ही कई सारे 5जी स्मार्टफोन लॉन्च कर चुकी हैं, लेकिन अब कम कीमत में भी अच्छी स्पेसिफिकेशन वाले 5G फोन मार्केट में आ गए हैं। यदि आप भी कम कीमत में 5जी फोन की तलाश में हैं तो यह रिपोर्ट आपके लिए है। इस रिपोर्ट में हम आपको इस साल लॉन्च हुए भारत के सबसे सस्ते 5G स्मार्टफोन के बारे में बताएंगे। चलिए देखते हैं पूरी लिस्ट।

    Lava Blaze 5G
    Lava Blaze 5G - फोटो : अमर उजाला

    Lava Blaze 5G

    लावा ब्लेज 5जी भारत का सबसे कम कीमत वाला 5जी स्मार्टफोन है। लावा ब्लेज 5जी की कीमत 9,999 रुपये है। फोन में 6.5 इंच की एचडी प्लस आईपीएस डिस्प्ले और 90 हर्ट्ज का रिफ्रेश रेट मिलता है। फोन के साथ साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर के अलावा फेस अनलॉक भी है। लावा ब्लेज 5जी में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 700 प्रोसेसर और 5000 एमएएच की बैटरी का सपोर्ट है। इसके अलावा फोन में तीन रियर कैमरे हैं जिनमें प्राइमरी लेंस 50 मेगापिक्सल का और अन्य लेंस AI हैं। फोन के फ्रंट में 8 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है।

    Samsung Galaxy M13 5G
    Samsung Galaxy M13 5G - फोटो : अमर उजाला

    Samsung Galaxy M13 5G

    सैमसंग गैलेक्सी एम13 5जी को 13,999 रुपये की कीमत पर खरीदा जा सकता है। सैमसंग गैलेक्सी एम 13 5जी में एंड्रॉयड 12 के साथ वन यूआई 4 मिलता है। फोन में 6.5 इंच की एचडी प्लस डिस्प्ले और 90 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट मिलता है। फोन में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 700 प्रोसेसर और 4 जीबी रैम के साथ 64 जीबी की स्टोरेज मिलती है। फोन डुअल कैमरा सेटअप के साथ आता है। फोन में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी लेंस और 2 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर मिलता है। सेल्फी के लिए फोन में 5 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। फोन में 5000 एमएएच की बैटरी और 15 वाट की चार्जिंग मिलती है।

    विज्ञापन
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें