Smartwatch Under Rs 5000: 2022 की टॉप-5 स्मार्टवॉच, कॉलिंग से लेकर पीरियड ट्रैकर जैसे हैं फीचर्स

कोविड महामारी के बाद से ही फिटनेस मार्केट में तेजी देखने को मिली है। अब आपको स्टूडेंट से लेकर युवा और सीनियर सिटीजन भी स्मार्टवॉच का इस्तेमाल करते दिख जाएंगे। शुरुआत में फिटनेस वॉच को स्टेप और स्लीप ट्रैकिंग तक ही सीमित किया गया था। और यदि कोई स्मार्टवॉच फिटनेस और ट्रैकिंग फीचर के साथ आती भी थी तो उसकी कीमत बहुत ज्यादा होती थी, जो आम आदमी की पहुंच से दूर थी। भारत में अब स्मार्टवॉच मार्केट में कई ऑप्शन मौजूद हो गए हैं। अब आपको अच्छी स्मार्टवॉच के लिए ज्यादा पैसे खर्च करने की जरूरत भी नहीं होती है, साथ ही स्मार्टवॉच अब काफी ज्यादा स्मार्ट हो गईं हैं। स्मार्टवॉच में अब कॉलिंग से लेकर फीमेल हेल्थ और ब्लड ऑक्सीजन तक को ट्रैक किया जा सकता है। यदि आप भी कम कीमत में कोई अच्छी स्मार्टवॉच की तलाश में हैं तो यह रिपोर्ट आपके लिए है। इस रिपोर्ट में हम आपको 5 हजार से कम कीमत में कॉलिंग से लेकर पीरियड ट्रैकर जैसे फीचर्स से लैस स्मार्टवॉच के बारे में बताएंगे। चलिए जानते हैं...

Realme Watch 3 Pro
रियलमी की इस वॉच को 4,999 रुपये में खरीदा जा सकता है। वॉच के साथ 1.78 इंच की एमोलेड डिस्प्ले दी गई है। साथ ही वॉच में बिल्ट-इन जीपीएस और ब्लूटूथ 5.3 का सपोर्ट दिया गया है। वॉच में ब्लूटूथ कॉलिंग भी मिलती है। वॉच में 110 से अधिक स्पोर्ट्स मोड और रनिंग, वॉकिंग और साइकिलिंग जैसे 5 मेजर स्पोर्ट्स मोड मिलते हैं।
अन्य फीचर्स की बात करें तो वॉच में रनिंग, वॉकिंग और साइकिलिंग जैसे 110 से अधिक स्पोर्ट्स मोड और मल्टीपल वॉच फेसेस मिलते हैं। वॉच के साथ हार्ट रेट, ब्लड ऑक्सीजन, स्लीप मॉनिटर, स्ट्रेस मॉनिटर जैसे फीचर्स मिलते हैं। वॉच में 10 दिन तक का बैटरी बैकअप मिलता है।

Fire-Boltt Tornado
घरेलू कंपनी Fire-Boltt की इस वॉच में कॉलिंग फीचर मिलता है। वॉच की कीमत 4,999 रुपये है और इसके साथ नेमली ब्लैक, ग्रे, ब्लू, ग्रीन और रेड कलर ऑप्शन मिलते हैं। वॉच में 1.72 इंच की फुल एचडी डिस्प्ले दी गई है जिसका रिजॉल्यूशन 320x380 पिक्सल है। Fire-Boltt Tornado में क्विक डायल पैड के अलावा कॉल हिस्ट्री और सिंक कॉन्टेक्ट जैसे फीचर्स भी हैं।
वॉच में 30 स्पोर्ट्स मोड दिए गए इसके अलावा इसमें हेल्थ फीचर्स के तौर पर SPO2 मॉनिटर, हार्ट रेट ट्रैकर, ब्रिदिंग, फीमेल हेल्थ केयर और ड्रिंक वाटर का रिमाइंडर है। वाटर रेसिस्टेंट के लिए इसे IP67 की रेटिंग मिली है। वॉच में आप फोन के म्यूजिक को भी सिंक कर सकते हैं। इसके साथ 7 दिन की बैटरी लाइफ मिलती है।