Year End 2021: स्मार्टफोन मार्केट में घरेलू कंपनियों की जबरदस्त वापसी, लावा ने लॉन्च किया पहला 5जी फोन

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Mon, 20 Dec 2021 02:19 PM IST
विज्ञापन
year ender 2021 indian mobile comapnies performed well and lava launched first 5g smartphone
लावा ने लॉन्च किया पहला 5जी फोन - फोटो : amarujala

    साल 2021 कई मायनों में भारत के लिए खास रहा है। गैजेट और टेक्नोलॉजी के मामलों में तो यह बेहद ही खास रहा है। साल 2021 में भारतीय कंपनियों के गैजेटे से लेकर एप्स तक छाए रहे हैं। वियरेबल और वायरलेस हेडसेट मार्केट में भारतीय कंपनियों का दबदबा हो ही गया है। स्मार्टफोन मार्केट की बात करें तो साल 2021 में माइक्रोमैक्स और लावा ने अपनी शानदार वापसी की है। दोनों कंपनियों ने एक के बाद एक कई स्मार्टफोन पेश किए हैं। लावा ने अपना पहला 5जी स्मार्टफोन भी लॉन्च कर दिया है। साथ ही 5जी स्मार्टफोन लॉन्च करने वाली लावा देश की पहली मोबाइल कंपनी भी बन गई है। आइए एक नजर डालते हैं इस घरेलू कंपनियों द्वारा लॉन्च किए गए स्मार्टफोन पर...

    Lava Z6
    Lava Z6 - फोटो : अमर उजाला

    लावा के स्मार्टफोन

    घरेलू कंपनी लावा (Lava) ने जनवरी 2021 में एक साथ चार नए स्मार्टफोन और एक फिटनेस बैंड लॉन्च किए। लावा ने जो भारत में फोन लॉन्च किए उनमें Lava Z1, Z2, Z4 और Z6 शामिल हैं। इनमें से Lava Z6 की स्पेसिफिकेशन की बात करें तो फोन में मीडियाटेक हीलियो G35 प्रोसेसर मिलेगा। इसके अलावा फोन में ब्लॉटवेयर फ्री स्टॉक एंड्रॉयड 10 मिलेगा। फोन में 6.5 इंच की डिस्प्ले है जिस पर कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 3 का प्रोटेक्शन है। इसके अलावा फोन में 5000mAH की बैटरी है जिसके साथ टाइप-सी चार्जिंग पोर्ट है। कंपनी का दावा है कि यह मिलिट्री ग्रेड सर्टिफाइड फोन है। इस फोन के साथ 6 जीबी रैम और 64 जीबी की स्टोरेज मिलेगी। कैमरे की बात करें तो इसमें ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप (13+5+2MP) है और सेल्फी के लिए 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। फोन को 9,999 रुपये की कीमत पर लॉन्च किया था। अन्य फोन के बारे में आप यहां क्लिक करके पढ़ सकते हैं।

    Lava Magnum XL
    Lava Magnum XL - फोटो : amarujala

    लावा के टैबलेट

    घरेलू कंपनी लावा ने इसी साल मार्च में एक साथ अपने तीन टैबलेट लॉन्च किए जिनमें Lava Magnum XL, Aura और Ivory शामिल हैं। लावा के इन टैबलेट को खासतौर पर छात्रों के लिए लॉन्च किया गया है और कंपनी ने इसे लावा ई-एजुकेशन सीरीज के तहत लॉन्च किया है। लावा के इन टैबलेट की शुरुआती कीमत 7,399 रुपये है। सभी टैब में Wi-Fi+4G का सपोर्ट है। इनमें से Lava Magnum XL की स्पेसिफिकेशन की बात करें तो Lava Magnum XL में 10.1 इंच की बड़ी आईपीएस एलसीडी डिस्प्ले दी गई है। इसके अलावा इसमें 6100mAh की बैटरी है। डिस्प्ले की ब्राइटनेस 390 निट्स है। इस टैब में 2 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा और 5 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है। इसमें 32 जीबी स्टोरेज है जिसे मेमोरी कार्ड की मदद 256 जीबी तक बढ़ा सकते हैं। इस टैब में 2 जीबी रैम है। इस टैब में मीडियाटेक का 2GHz वाला क्वॉडकोर प्रोसेसर है। टैब को Lava Magnum XL को डार्क ग्रे शेड और मैटालिक फिनिश के साथ खरीदा जा सकता है। लावा के अन्य टैब के बारे में आप यहां क्लिक करके पढ़ सकते हैं।

    विज्ञापन
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें