Year Ender 2019 : इन स्मार्टफोन्स को गूगल पर सबसे ज्यादा किया गया सर्च

2019 खत्म होने वाला है और इस बीच गूगल ने अपने प्लेटफॉर्म पर सबसे ज्यादा सर्च होने वाली चीजों (Keywords) को लेकर एक लिस्ट जारी की है। गूगल की इस लिस्ट में न्यूज से लेकर स्पोर्ट इवेंट तक शामिल हैं। साथ ही इस लिस्ट में कबीर सिंह और मिशन मंगल जैसी फिल्म को जगह मिली हैं। इतना ही नहीं लोगों ने गूगल पर अपने आसपास और अपनी पसंद की चीजों को भी जमकर सर्च किया हैं। इसके अलावा गूगल पर शाओमी, वीवो, सैमसंग और ओपो जैसी कंपनियों के स्मार्टफोन को भी सर्च किया गया हैं। तो चलिए जानते हैं गूगल पर सबसे ज्यादा कौन-से स्मार्टफोन सर्च किए गए हैं...

Xiaomi Redmi Note 7 Pro
गूगल की इयर एंडर लिस्ट के मुताबिक, लोगों ने इस साल गूगल पर सबसे ज्यादा रेडमी नोट 7 प्रो को लॉन्च किया था। फीचर्स की बात करें तो इसमें 6.3 इंच की फुल एचडी प्लस वाटरड्रॉप नॉच डिस्प्ले है जिसका आस्पेक्ट रेशियो 19.5:9 है। डिस्प्ले पर गोरिल्ला ग्लास 5 का प्रोटेक्शन है। फोन के प्रोसेसर की बात करें इसमें क्वॉलकॉम का ऑक्टाकोर स्नैपड्रैगन 675 प्रोसेसर है और यह फोन 4GB/6GB रैम और 64GB/128GB की स्टोरेज मिलेगी जिसे मेमोरी कार्ड की मदद से 256 जीबी तक बढ़ा सकते हैं। इस फोन में डुअल रियर कैमरा सेटअप है जिसमें एक कैमरा 48 मेगापिक्सल का है और इसका अपर्चर f/1.79 है। वहीं दूसरा कैमरा 5 मेगापिक्सल का है। कैमरे के साथ एआई का भी सपोर्ट मिलेगा। वहीं इस फोन में 13 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। साथ ही यह फोन 4के वीडियो की रिकॉर्डिंग मिलेगी।

Samsung Galaxy M20
गूगल की इयर एंडर लिस्ट में सैमसंग गैलेक्सी एम20 को जगह मिली है। रेडमी नोट 7 प्रो के बाद इस फोन को सबसे ज्यादा सर्च किया गया है। फीचर्स की बात करें तो सैमसंग गैलेक्सी एम20 में 6.3 इंच की फुल HD+ इनफिनिटी वी डिस्प्ले मिलेगी। इसके अलावा इस फोन में सैमसंग का ऑक्टाकोर एक्सिनॉज 7904 प्रोसेसर मिलेगा। इसके अलावा यह फोन 3 जीबी व 4 जीबी रैम वेरियंट और 32 जीबी व 64 जीबी स्टोरेज वेरियंट में मिलेगा। स्टोरेज को मेमोरी कार्ड की मदद से 512 जीबी तक बढ़ाया जा सकेगा। सैमसंग गैलेक्सी एम20 के कैमरे की बात करें तो इस फोन में डुअल रियर कैमरा है जिसमें एक कैमरा 13 मेगापिक्सल का और दूसरा 5 मेगापिक्सल का वाइंड एंगल है। वहीं फ्रंट कैमरा 8 मेगापिक्सल का है। दोनों कैमरे के साथ फ्लैश लाइट मिलेगी।