Xiaomi TV Stick 4K क्विक रिव्यू: कीमत से लेकर सभी फीचर्स तक जानें

प्रदीप पाण्डेय
Thu, 23 Feb 2023 04:01 PM IST
Xiaomi TV Stick 4K quick review in Hindi price in India and more
Xiaomi TV Stick 4K quick review - फोटो : अमर उजाला/प्रदीप पाण्डेय

    स्मार्टफोन ब्रांड शाओमी ने हाल ही में भारत में अपने नए स्मार्ट डिवाइस Xiaomi TV Stick 4K को लॉन्च किया है। Xiaomi TV Stick 4K के साथ डॉल्बी एटमॉस, डॉल्बी विजन और 4K रिजॉल्यूशन का सपोर्ट मिलता है। Xiaomi TV Stick 4K में क्वाड कोर कॉर्टेक्स ए35 प्रोसेसर और ड्यूल बैंड वाई-फाई का सपोर्ट दिया गया है। Xiaomi TV Stick 4K की कीमत 4,999 रुपये रखी गई है। Xiaomi TV Stick 4K की बिक्री कंपनी की साइट से शुरू हो गई है। इसके साथ 2 जीबी रैम और 8 जीबी की स्टोरेज मिलती है। Xiaomi TV Stick 4K हमारे पास रिव्यू के लिए पहुंच चुका है। आइए क्विक रिव्यू में जानते हैं कि पहली नजर में कैसा है Xiaomi TV Stick 4K?

    Xiaomi TV Stick 4K quick review
    Xiaomi TV Stick 4K quick review - फोटो : अमर उजाला/प्रदीप पाण्डेय

    सबसे पहले आपको बता दें कि Xiaomi TV Stick 4K एक किफायती स्ट्रीमिंग डोंगल है जिसका मुकाबला Amazon Fire TV Stick 4K से है, हालांकि दोनों स्टीक की कीमत एक ही है। Xiaomi TV Stick 4K को खासतौर पर फास्ट ऑपरेशन के लिए डिजाइन किया गया है। इसमें गूगल और शाओमी दोनों के एप्स मिलेंगे। Xiaomi TV Stick 4K, 1080 पिक्सल वाले Mi TV Stick का अपग्रेडेड वर्जन है।

    Xiaomi TV Stick 4K quick review
    Xiaomi TV Stick 4K quick review - फोटो : अमर उजाला/प्रदीप पाण्डेय

    Xiaomi TV Stick 4K से आप 4K कंटेंट प्ले कर सकते हैं। Xiaomi TV Stick 4K के साथ डॉल्बी विजन और डॉल्बी एटमॉस दोनों का सपोर्ट मिलता है। Xiaomi TV Stick 4K में एंड्रॉयड TV 11 का सपोर्ट दिया गया है और इसमें PatchWall भी है। ऐसे में यदि आप Xiaomi TV Stick 4K को किसी भी टीवी में इस्तेमाल करके शाओमी के टीवी के इंटरफेस का आनंद ले सकते हैं।

    Login or Signup
    अपना शहर चुनें