Redmi Note 6 Pro की पहली सेल आज, मिलेगी 1,000 रुपये की छूट

Xiaomi Redmi Note 6 Pro की आज यानि 23 नवंबर को पहली सेल है। आज इस फोन को फ्लिपकार्ट और एमआई की साइट व एमआई स्टोर से दोपहर 12 बजे से ब्लैक फ्राइडे सेल के तहत बेचा जाएगा। इस फोन को 22 नवंबर को भारत में लांच किया गया है जो कि रेडमी नोट 5 प्रो का अपग्रेडेड वर्जन है। रेडमी नोट 6 प्रो की खासियतों की बात करें तो इसमें बड़ी बैटरी, बड़ी डिस्प्ले के साथ डुअल रियर और डुअल फ्रंट कैमरा मिलेगा। इसके अलावा फोन कूलिंग तकनीक से लैस है।

शाओमी रेडमी नोट 6 प्रो की स्पेसिफिकेशन
फोन की स्पेसिफिकेशन की बात करें तो रेडमी नोट 6 प्रो में कूलिंग के लिए पी2आई वाटर रिपेलेंट नैनो-टेक्नोलॉजी दी गई है। साथ ही इस फोन में आउट ऑफ बॉक्स MIUI 10 मिलेगा। रेडमी नोट 6 प्रो में डुअल सिम सपोर्ट, एंड्रॉयड ओरियो 8.1 और 6.26 इंच की फुल एचडी प्लस आईपीएस एलसीडी डिस्प्ले है जिसका आस्पेक्ट रेशियो 19:9 है।

डिस्प्ले पर कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास का प्रोटेक्शन है। फोन के प्रोसेसर की बात करें तो इस फोन में क्वॉलकॉम का स्नैपड्रैगन 636 14nm ऑक्टाकोर प्रोसेसर है। नोट 6 प्रो में ग्राफिक्स के लिए एड्रेनो 509 GPU दिया गया है। इसके अलावा फोन में 4GB/6GB रैम के साथ 64 जीबी की स्टोरेज मिलेगी।