Xiaomi Redmi note 6 pro की दूसरी सेल आज, मिलेंगे ये ऑफर्स

टेक डेस्क, अमर उजाला
Wed, 28 Nov 2018 09:46 AM IST
विज्ञापन
Xiaomi Redmi note 6 pro second sale in India today: Price and specifications
Redmi Note 6 Pro

    Xiaomi Redmi Note 6 Pro  की आज यानि 28 नवंबर को भारत में दूसरी फ्लैश सेल है। इससे पहले इस फोन की पहली सेल 23 नवंबर को ब्लैक फ्राइडे के दिन हुई थी। पहली सेल में कंपनी ने दावा किया है रेडमी नोट 6 प्रो के 6 लाख से भी ज्यादा यूनिट्स की बिक्री हुई है। फोन को फ्लिपकार्ट और एमआई की साइट व एमआई स्टोर से दोपहर 12 बजे से खरीदा जा सकेगा। रेडमी नोट 6 प्रो की खासियतों की बात करें तो इसमें बड़ी बैटरी, बड़ी डिस्प्ले के साथ डुअल रियर और डुअल फ्रंट कैमरा मिलेगा। इसके अलावा फोन कूलिंग तकनीक से लैस है।

    Xiaomi Redmi Note 6 Pro
    Xiaomi Redmi Note 6 Pro

    शाओमी रेडमी नोट 6 प्रो की स्पेसिफिकेशन

    फोन की स्पेसिफिकेशन की बात करें तो रेडमी नोट 6 प्रो में कूलिंग के लिए पी2आई वाटर रिपेलेंट नैनो-टेक्नोलॉजी दी गई है। साथ ही इस फोन में आउट ऑफ बॉक्स MIUI 10 मिलेगा। रेडमी नोट 6 प्रो में डुअल सिम सपोर्ट, एंड्रॉयड ओरियो 8.1 और 6.26 इंच की फुल एचडी प्लस आईपीएस एलसीडी डिस्प्ले है जिसका आस्पेक्ट रेशियो 19:9 है।

    Redmi Note 6 Pro
    Redmi Note 6 Pro

    डिस्प्ले पर कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास का प्रोटेक्शन है। फोन के प्रोसेसर की बात करें तो इस फोन में क्वॉलकॉम का स्नैपड्रैगन 636 14nm ऑक्टाकोर प्रोसेसर है। नोट 6 प्रो में ग्राफिक्स के लिए एड्रेनो 509 GPU दिया गया है। इसके अलावा फोन में 4GB/6GB रैम के साथ 64 जीबी की स्टोरेज मिलेगी। इसमें 4000 एमएएच की बैटरी दी गई है।

    विज्ञापन
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें