Xiaomi के इस दमदार स्मार्टफोन की कीमत में हुई 2 हजार रुपये की कमी

प्रदीप पांडे
टेक डेस्क, अमर उजालाप्रदीप पांडे
Mon, 03 Jun 2019 02:00 PM IST
Xiaomi Redmi Note 6 Pro 6GB Variant Price Decline in India, Now you can buy at Rs 13,99
Xiaomi Redmi Note 6 Pro

    शाओमी ने भारत में अपने लोकप्रिय स्मार्टफोन Redmi Note 6 Pro की कीमत में 2 हजार रुपये की कटौती की है, हालांकि यह कटौती रेडमी नोट 6 प्रो के 6GB रैम वेरियंट में ही हुई है। बता दें कि इससे पहले रेडमी नोट 6 प्रो के 4 जीबी रैम वेरियंट की कीमत में भी 2 हजार रुपये की कटौती हो चुकी है।

    Redmi Note 6 Pro
    Redmi Note 6 Pro - फोटो : Redmi

    कटौती के बाद रेडमी नोट 6 प्रो का 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वाला वेरियंट 11,999 रुपये और 6 जीबी रैम के साथ 64 जीबी स्टोरेज वेरियंट की कीमत 13,999 रुपये हो गई है। बता दें कि भारत में लॉन्चिंग के दौरान रेडमी नोट 6 प्रो की शुरुआती कीमत 13,999 रुपये थी।

    Xiaomi Redmi Note 6 Pro
    Xiaomi Redmi Note 6 Pro

    शाओमी रेडमी नोट 6 प्रो की स्पेसिफिकेशन

    फोन की स्पेसिफिकेशन की बात करें तो रेडमी नोट 6 प्रो में कूलिंग के लिए पी2आई वाटर रिपेलेंट नैनो-टेक्नोलॉजी दी गई है। साथ ही इस फोन में आउट ऑफ बॉक्स MIUI 10 मिलेगा। रेडमी नोट 6 प्रो में डुअल सिम सपोर्ट, एंड्रॉयड ओरियो 8.1 और 6.26 इंच की फुल एचडी प्लस आईपीएस एलसीडी डिस्प्ले है जिसका आस्पेक्ट रेशियो 19:9 है।