शाओमी के इन 3 सस्ते स्मार्टफोन को खरीदने का आज है मौका

चाइनीज स्मार्टफोन निर्माता कंपनी शाओमी पूरी तरह से भारतीय मोबाइल बाजार में अपना पैठ जमा चुकी है। भारत में सबसे ज्यादा ऑनलाइन फोन बिकने का रिकॉर्ड भी शाओमी रेडमी नोट 4 के नाम है। ऐसे में अगर आप शाओमी का स्मार्टफोन खरीदना चाहते हैं तो आज आपके पास शाओमी रेडमी नोट 4, रेडमी 4ए और रेडमी 4 खरीदने का मौका है। रेडमी नोट 4 की बिक्री दोपहर 12 बजे से फ्लिपकार्ट पर, रेडमी 4 की बिक्री अमेजॉन इंडिया पर होगी। वहीं तीनों फोन को एमआई.कॉम से प्री-ऑर्डर किया जा सकता है। अगली स्लाइड में जानें फोन की कीमत और खासियत।

शाओमी रेडमी 4 की स्पेसिफिकेशन की कीमत
इस फोन में ऑक्टाकोर स्नैपड्रैगन 435 चिपसेट, 5 इंच की एचडी डिस्प्ले, डुअल हाइब्रिड सिम सेटअप, 13 मेगापिक्सल का रियर, 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा, 4100 एमएएच, फिंगरप्रिंट स्कैनर, 2 जीबी रैम/16 जीबी स्टोरेज/ 3 जीबी रैम/32 जीबी स्टोरज/ 4 जीबी रैम/64 जीबी स्टोरेज है। फोन की कीमत क्रमशः 6,999, 8,999 रुपये और 10,999 रुपये है।

शाओमी रेडमी नोट 4 की स्पेसिफिकेशन और कीमत
फोन के स्पेसिफिकेशन की बात करें तो इसमें डुअल माइक्रो+नैनो सिम सपोर्ट, एंड्रॉयड मार्शमैलो 6.0, 5.5 इंच की डिस्प्ले, साथ में 2.5डी कर्व्ड ग्लास, स्नैपड्रैगन 625 प्रोसेसर, 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा, 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा, डुअल टोन एलईडी फ्लैश लाइट, 4जी वीओएलटीई, वाई-फाई और 4100mAh की बैटरी है। फोन 2GB/3GB/4GB रैम और 16GB/32GB/64GB स्टोरेज के वेरियंट में है। फोन की कीमत क्रमशः 9,999 रुपये, 10,999 रुपये और 12,999 रुपये है।