रेडमी नोट 4 खरीदने का शानदार मौका, सिर्फ 999 रुपये में फोन आपका

शाओमी रेडमी नोट 4 पर छूट मिल रही है। इसकी जानकारी खुद शाओमी इंडिया के प्रमुख व शाओमी के वाइस प्रेसिडेंट मनु कुमार जैन ने ट्वीट करके दी है। अगर आप छूट के साथ फोन खरीदना चाहते है तो इसके लिए आपको फ्लिपकार्ट और एमआईडॉटकॉम पर जाना होगा। अगली स्लाइड मे जानें ऑफर।

मनु कुमार जैन ने अपने ट्वीट करके जानकारी दी है, 'हमने भारत में सबसे ज्यादा बिकने वाले स्मार्टफोन रेडमी नोट 4 की कीमत हमेशा के लिए 1,000 रुपये की कटौती कर दी है। अब आप इस फोन के 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वाले वेरियंट को सिर्फ 11,999 रुपये में खरीद सकते हैं।' बता दें कि इस वेरियंट की कीमत लॉन्चिंग के समय 12,999 रुपये थी। अगली स्लाइड में जानें 999 रुपये में कैसे मिलेगा फोन?

कंपनी द्वारा फोन की कीमत में कटौती के अलावा फ्लिपकार्ट ने भी इसके साथ शानदार एक्सचेंज ऑफर की घोषणा की है जिसके तहत सिर्फ 999 रुपये में फोन आपका हो सकता है। दरअसल फ्लिपकार्ट Redmi Note 4 के 4 जीबी रैम/64 जीबी वेरिएंट ( 11,999 रुपये) पर 11,000 रुपये तक का एक्सचेंज ऑफर देर रहा है।