Xiaomi के इन तीन स्मार्टफोन की कीमत में हुई कटौती, 8 फरवरी तक है ऑफर

प्रदीप पांडे
टेक डेस्क, अमर उजालाप्रदीप पांडे
Tue, 05 Feb 2019 05:14 PM IST
Xiaomi Redmi 6, Redmi 6 Pro, Redmi 6A Temporary Price Cut in India
xiaomi price cut

    चाइनीज स्मार्टफोन निर्माता कंपनी Xiaomi ने अपने तीन नए स्मार्टफोन की कीमतों में कटौती की घोषणा की है। शाओमी के जिन तीन स्मार्टफोन की कीमतों में कटौती हुई है जिनमें रेडमी 6ए, रेडमी 6 और रेडमी 6 प्रो शामिल हैं, हालांकि यह कटौती अस्थाई है। ऐसे में इन तीनों फोन को 6-8 फरवरी तक ही कम हुई कीमत के साथ खरीदा जा सकता है। आइए जानते हैं विस्तार से।

    Redmi 6A
    Redmi 6A

    कटौती के बाद शाओमी के सबसे सस्ते स्मार्टफोन रेडमी 6ए के 2 जीबी रैम के साथ 32 जीबी स्टोरेज वेरियंट की कीमत 6,499 रुपये हो गई है, जबकि इसकी असली कीमत 7,999 रुपये है। नई कीमत के साथ शाओमी के तीनों फोन को एमआई डॉट कॉम, फ्लिपकार्ट और अमेजॉन से खरीदा जा सकता है। फोन में डुअल सिम सपोर्ट, एंड्रॉयड ओरियो 8.1 बेस्ड MIUI 10 मिलेगा। इसके अलावा फोन में 5.45 इंच की एचडी प्लस डिस्प्ले है जिसका आस्पेक्ट रेशियो 18:9 है।

    redmi 6a
    redmi 6a

    फोन में ऑक्टाकोर मीडियाटेक हीलियो A22 प्रोसेसर है। फोन में 2/3 जीबी रैम के साथ 16/32 जीबी की स्टोरेज मिलेगी जिसे 256GB तक बढ़ाया जा सकेगा। रेडमी 6ए में 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा और 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। फ्रंट कैमरे के साथ प्रोट्रेट मोड मिलेगा यानि आप बैकग्राउंड ब्लर के साथ फोटो क्लिक कर सकेंगे। कनेक्टिविटी के लिए फोन में 4G LTE, 3000mAh की बैटरी, ब्लूटूथ 4.2, वाई-फाई, GPS/A-GPS, 3.5mm का हेडफोन जैक और सिक्योरिटी के लिए फेस अनलॉक है।

    Login or Signup
    अपना शहर चुनें