RedMi 5A के लिए जारी हुआ MIUI 1O का अपडेट, जानें इंस्टॉल करने का तरीका और इसके खास फीचर्स

शाओमी के सबसे सस्ते स्मार्टफोन रेडमी 5ए के लिए कंपनी ने अपने ऑपरेटिंग सिस्टम MIUI 10 का अपडेट जारी किया है। MIUI 10 को शाओमी ने इसी साल जून में रेडमी वाय2 के साथ भारत में लांच किया था। MIUI 10 की खासियतों की बात करें तो यूजर इन्टरफेस में कंपनी ने कई सारे बदलाव किए हैं। इसके अपडेट के बाद सिंगल कैमरे में भी बैकग्राउंड ब्लर इफेक्ट के साथ फोटो क्लिक किए जा सकेंगे। तो आइए जानते हैं रेडमी 5ए में कैसे डाउनलोड करें MIUI 10।

यदि आप भी एमआईयूआई 10 के साथ अपने रेडमी 5ए स्मार्टफोन को अपडेट करना चाहते हैं तो अपने फोन में Settings > About phone > System updates > Check for updates स्टेप को फॉलो करें। इसके अलावा आपको अपडेट का नोटिफिकेशन भी मिला होगा। उस पर क्लिक करके आप डाउनलोड कर सकते हैं। अगली स्लाइड में जानें लिंक से अपडेट करने का तरीका।

यदि आपके फोन में अपडेट के लिए अभी तक नोटिफिकेशन नहीं मिला है तो आप नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करके भी MIUI 10 का अपडेट डाउनलोड कर सकते हैं। डा उनलोड के लिए इस लिंक पर क्लिक करें। अगली स्लाइड में जानें एमआईयूआई 10 के खास फीचर्स के बारे में।