Xiaomi Outfolding: शाओमी के पहले आउटफोल्डिंग स्मार्टफोन की फोटो आई सामने, ट्विटर पर लीक हुई डिटेल

स्मार्टफोन ब्रांड शाओमी, सैमसंग और मोटोरोला को टक्कर देने के लिए जल्द ही अपना फोल्डेबल फोन पेश कर सकता है। दरअसल, शाओमी के पहले फोल्डिंग स्मार्टफोन Xiaomi outfolding smartphone prototype की डिजाइन और फोटो सामने आए हैं। बता दें कि इस फोल्डिंग फोन के प्रोटोटाइप की जानकारी पहली बार 2020 में सामने आई थी। तब कहा जा रहा था कि कंपनी ने आउटफोल्डिंग स्मार्टफोन का पेटेंट लिया है। बता दें कि कंपनी ने हाल में 200MP कैमरे के साथ Redmi Note 12 Series को लॉन्च किया है और Xiaomi 13 को भी जल्द पेश किया जा सकता है।

Xiaomi Outfolding की संभावित स्पेसिफिकेशन
शाओमी आउटफोल्डिंग स्मार्टफोन में लीक्स के अनुसार Snapdragon 855 प्रोसेसर का सपोर्ट मिलेगा। वहीं फोन में 5G सपोर्ट के लिए X50 मॉडेम का इस्तेमाल किया जाएगा। टिपस्टर के अनुसार डिवाइस को सुपर-सिक्रेट रखा गया है। बता दें कि इससे पहले दावा किया जा रहा था कि शाओमी एक साथ अपने तीन फोल्डेबल स्मार्टफोन को मार्केट में पेश करेगी, जिनमें आउट फोल्डिंग, इन फोल्डिंग और क्लैमशेल शामिल हैं। रिपोर्ट में दावा किया गया था कि शाओमी ने फोल्डेबल फोन की डिस्प्ले के लिए सैमसंग और एलजी से डील की है।

Xiaomi 13
शाओमी अपनी नई Xiaomi 13 सीरीज को भी जल्द भारत में पेश कर सकता है। इस सीरीज को पहले घरेलू मार्केट में लॉन्च किया जाएगा। हाल ही में ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड्स (BIS) डाटाबेस में इस फोन को देखा गया है। लीक्स के अनुसार इस फोन को Snapdragon 8 Gen 2 प्रोसेसर और 12GB रैम के साथ 256GB स्टोरेज के साथ पेश किया जाएगा। फोन में 6.2 इंच फुल एचडी प्लस एमोलेड डिस्प्ले और 1.5K रिजॉल्यूशन का सपोर्ट मिलेगा। फोन के साथ 50 मेगापिक्सल कैमरा सेटअप का सपोर्ट मिलेगा।