Xiaomi की न्यू ईयर सेल, पोपुलर स्मार्टफोन पर 4,000 रुपये तक की छूट

शाओमी ने न्यू ईयर, न्यू सेविंग्स सेल का एलान किया है जो कि 5 जनवरी से शुरू हो गई है और 11 जनवरी तक चलेगी। शाओमी की इस सेल में रेडमी के पांच स्मार्टफोन पर 4,000 रुपये तक की छूट मिल रही है। इस सेल में रेडमी 9 प्राइम से लेकर रेडमी नोट 9 प्रो मैक्स तक को कम कीमत में खरीदा जा सकता है। फोन पर मिलने वाले इस ऑफर का फायदा कंपनी की वेबसाइट, एमआई होम और रिटेल स्टोर से उठाया जा सकता है। आइए जानते हैं इन फोन और इन पर मिलने वाली छूट के बारे में विस्तार से...

Redmi 8A Dual
इस सेल में रेडमी 8ए डुअल को 6,999 रुपये की शुरुआती कीमत पर खरीदा जा सकता है, जबकि इसकी एमआरपी 8,499 रुपये है। फीचर्स की बात करें तो कंपनी ने इस फोन में 6.22 इंच का एचडी प्लस डिस्प्ले दिया है। साथ ही स्क्रीन की प्रोटेक्शन के लिए कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 5 का प्रोटेक्शन दिया गया है। इसमें क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन 439 प्रोसेसर, डुअल रियर कैमरा, और 18 वॉट की फास्ट चार्जिंग के साथ 5000 एमएएच की बैटरी है।

Redmi Note 9 pro
इस फोन को सेल में 12,999 की शुरुआती कीमत पर खरीदा जा सकता है। शाओमी रेडमी नोट 9 प्रो स्मार्टफोन में 6.67 इंच का पंचहोल डिस्प्ले है। साथ ही स्क्रीन की प्रोटेक्शन के लिए कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 5 दिया गया है। इसके अलावा कंपनी ने इस स्मार्टफोन में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 720G प्रोसेसर का सपोर्ट दिया है। वहीं, यह स्मार्टफोन लेटेस्ट एंड्रॉयड 10 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है। यूजर्स को इस स्मार्टफोन क्वाड कैमरा सेटअप (चार कैमरे) मिला है, जिसमें 64 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर, 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल, 2 मेगापिक्सल का डेप्थ और 2 मेगापिक्सल का मैक्रो लेंस मौजूद है। वहीं, दूसरी तरफ इस फोन के फ्रंट में 16 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है।