Xiaomi ने भारत में लांच किए दो एंड्रॉयड स्मार्ट टीवी, जानें कीमत और खासियत

प्रदीप पांडे
टेक डेस्क, अमर उजालाप्रदीप पांडे
Thu, 10 Jan 2019 03:50 PM IST
Xiaomi Mi TV 4X Pro 55-Inch, Mi TV 4A Pro 43-Inch Launched in India, Know price and specifications
Xiaomi Mi TV

    Xiaomi ने भारत में अपने दो स्मार्ट टीवी लांच कर दिए हैं जिनमें 55 इंच का Mi TV 4X Pro और 43 इंच का Mi TV 4A Pro शामिल हैं। शाओमी के इन दोनों टीवी में Amlogic 960X प्रोसेसर दिया गया है और इन टीवी में शाओमी के पैचवॉल व एंड्रॉयड टीवी दोनों का सपोर्ट दिया गया है। टीवी के अलावा शाओमी ने साउंड बार भी पेश किया है जिसकी कीमत 4,999 रुपये है।

    Xiaomi Mi TV
    Xiaomi Mi TV

    दोनों टीवी की खासियतों की बात करें तो इनमें 20W का स्टेरियो स्पीकर्स मिलेगा। साथ भी टीवी की किनारा भी कम है। टीवी की बॉडी की फिनिशिंग मेटालिक है। टीवी के साथ ब्लूटूथ रिमोट मिलेगा जिसमें गूगल असिस्टेंट का भी सपोर्ट होगा। रिमोट में बोलकर भी आप टीवी को ऑपरेट कर सकेंगे। इसके अलावा टीवी इनबिल्ट रूप से क्रोमकास्ट मिलेगा। इसके अलावा कंपनी ने 14 कंपनियों से वीडियो के लिए साझेदारी की है। इसमें में 2GB की रैम के साथ 8 जीबी की स्टोरेज दी गई है। टीवी में Amlogic 960X प्रोसेसर दिया गया है

    Xiaomi Mi TV
    Xiaomi Mi TV

    Mi TV 4X Pro (55 इंच) टीवी की डिस्प्ले का रिजॉल्यूशन 2160x3840 पिक्सल यानि 4K अल्ट्राएचडी है। इसके अलावा इसमें ग्राफिक्स के लिए माली 450 GPU मिलेगा। Mi TV 4A में 1 जीबी रैम के साथ 8 जीबी स्टोरेज दी गई है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें Wi-Fi, ब्लूटूथ v4.2, तीन HDMI पोर्ट, 2 यूएसबी पोर्ट, 1 S/PDIF पोर्ट और एक इथरनेट पोर्ट है। टीवी में Amlogic 960X प्रोसेसर दिया गया है। इस टीवी की कीमत 39,990 रुपये है।