Xiaomi Mi Play हुआ लांच, 12 महीने तक फ्री में मिलेगा 10GB डाटा

शाओमी ने अपने मोस्ट अवेटेड स्मार्टफोन शाओमी एमआई प्ले (Xiaomi Mi Play) को चीन में लांच कर दिया है। Xiaomi Mi Play की खासियतों की बात करें तो इसमें वाटर ड्रॉप नॉच डिस्प्ले दी गई है। इसके अळावा फोन में ग्लास फिनिशिंग बॉडी दी गई है। Xiaomi Mi Play के साथ ग्राहकों को 1 साल तक हर महीने 10 जीबी डाटा फ्री में मिलेगा।

Xiaomi Mi Play की स्पेसिफिकेशन
फोन में डुअल सिम सपोर्ट के साथ एंड्रॉयड ओरियो 8.1 आधारित MIUI 10 ऑपरेटिंग सिस्टम है। इसमें 5.84 इंच की फुल एचडी प्लस डिस्प्ले है जिसका रिजॉल्यूशन 1080x2280 पिक्सल और आस्पेक्ट रेशियो 19:9 है। फोन में मीडियाटेक का ऑक्टाकोर हीलियो पी35 प्रोसेसर, ग्राफिक्स के लिए IMG GE8320 GPU, 4 जीबी रैम व 64 जीबी की स्टोरेज दी गई है जिसे 256 जीबी तक बढ़ाया जा सकेगा।

कैमरे की बात करें तो इस फोन में डुअल रियर कैमरा सेटअप है जिसमें एक कैमरा 12 मेगापिक्सल का और दूसरा 2 मेगापिक्सल का है। वहीं फ्रंट कैमरा 8 मेगापिक्सल का है। दोनों कैमरे के साथ एलईडी फ्लैश लाइट मिलेगी। फोन में 3000 एमएएच की बैटरी है और कनेक्टिविटी के लिए इसमें 4G VoLTE, वाई-फाई, ब्लूटूथ v4.2, GPS/ A-GPS, फिंगरप्रिंट सेंसर, हेडफोन जैक और USB टाईप सी दिया गया है।