शाओमी ने भारत में लॉन्च किया सबसे सस्ता फोन Redmi Go, कीमत सिर्फ 4,499 रुपये

प्रदीप पांडे
टेक डेस्क, अमर उजालाप्रदीप पांडे
Tue, 19 Mar 2019 01:08 PM IST
विज्ञापन
Xiaomi Launched Redmi Go in India, Know price and specifications
Xiaomi Redmi Go

    चाइनीज स्मार्टफोन निर्माता कंपनी Xiaomi अपना सबसे सस्ता और पहला एंड्रॉयड गो स्मार्टफोन रेडमी गो भारत में लॉन्च कर दिया है। फोन की लॉन्चिंग 19 मार्च को नई दिल्ली में आयोजित एक इवेंट में हुई। बता दें कि इस फोन को पहली बार इसी साल जनवरी में फिलीपींस में लॉन्च किया गया था। तो आइए जानते हैं इस फोन की कीमत और खासियत।

    REDMI GO
    REDMI GO

    Xiaomi के Redmi Go में 5 इंच की एचडी डिस्प्ले मिलेगी जिसका रिजॉल्यूशन 720x1280 पिक्सल है। इसके अलावा इस फोन में क्वॉलकॉम का स्नैपड्रैगन 425 प्रोसेसर है। वहीं इसमें ग्राफिक्स के लिए 308 GPU मिलेगा।

    REDMI GO
    REDMI GO

    रेडमी गो में 1 जीबी रैम और 8 जीबी स्टोरेज है जिसे मेमोरी कार्ड की मदद से 128 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है। फोन के कैमरे की बात करें इसमें 8 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है जिसका अपर्चर f/2.0 है, वहीं फ्रंट कैमरा 5 मेगापिक्सल का है जिसका अपर्चर f/2.2 है।

    विज्ञापन
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें