Xiaomi Black Shark 2 गेमिंग फोन भारत में हुआ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स

शाओमी ने अपने गेमिंग फोन का भारत में विस्तार करते हुए Xiaomi Black Shark 2 को भारतीय बाजार में लॉन्च कर दिया है। बता दें कि शाओमी ब्लैक शार्क 2 को इसी साल मार्च में पहली बार चीन में लॉन्च किया गया था। इस फोन की खासियतों की बात करें तो इस Xiaomi Black Shark 2 में आपको स्नैपड्रैगन 855 प्रोसेसर और 128 जीबी तक की स्टोरेज मिलेगी।

Xiaomi Black Shark 2 की स्पेसिफिकेशन
फोन के फीचर्स की बात करें तो इसमें लिक्विड कूल 3.0 तकनीक दी गई है जो कि फोन को गर्म नहीं होने देगा। इसके अलावा फोन में शानदार गेमिंग अनुभव के लिए क्वॉलकॉम का स्नैपड्रैगन का इलाइट दिया गया है। फोन में 6.39 इंच की फुल एचडी प्लस डिस्प्ले है जिसका रिजॉल्यूशन 1080x2340 पिक्सल और आस्पेक्ट रेशियो 19.5:9 है। फोन में क्वॉलकॉम का स्नैपड्रैगन 855 प्रोसेसर, ग्राफिक्स के लिए एड्रेनो 640, 256 जीबी स्टोरेज और 12 जीबी तक रैम मिलेगी।

Xiaomi Black Shark 2 का कैमरा
कैमरे के मामले में इस फोन में डुअल रियर कैमरा सेपअप है जिसमें एक कैमरा 48 मेगापिक्सल का और दूसरा 12 मेगापिक्सल का f/2.2 अपर्चर वाला है। रियर कैमरे के साथ 2x ऑप्टिकल जूम मिलेगा। वहीं इसमें 20 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है जिसका अपर्चर f/2.0 है।